Saturday 13-Jun-2026

UP By Election 2024: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का आरोप, कहा- BJP नहीं पड़ने दे रही वोट

UP By Election 2024: सपा सांसद धर्मेंद्र  यादव का आरोप, कहा- BJP नहीं पड़ने दे रही वोट

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है। नौ सीटों पर 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग के बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन कितना भी जिला अध्यक्ष बना घूमे सपा की नींव नहीं हिला सकता है। एक गांव नहीं जाने कितने गांव में समस्याएं आ रही हैं, बीजेपी वाले वोट नहीं पड़ने दे रहे हैं। जनता पुलिस प्रशासन का रवैया देखते हुए और उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी को वोट दे रही है। बता दें कि आज उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (अजा.), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। 

सपा सांसद ने आगे कहा कि मैनपुरी के लोगों के लिए यह कुछ नया नहीं है, कमरिया घोसी वाद मैनपुरी में नहीं चलेगा यह तो सब विपक्ष का एजेंडा रहता है। उन्होंने कहा कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलती और जो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी वालों से जिलाधिकारी ने चुनाव के टेंडर ले रखे हैं, यह बिल्कुल सत्य प्रतीत होते हैं। यह लगातार हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन ये यह भूल जाते हैं कि चुनाव जनता जीताती है प्रशासन नहीं। वहीं उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे पर बोले एक जिम्मेदार व्यक्ति जो उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं वह प्रदेश जिसने देश को इतनी बड़ी-बड़ी उपलब्धियां दी वहां के मुख्यमंत्री ऐसी आपत्तिजनक बात करें यह उत्तर प्रदेश का दुर्भाग्य है।

impact add3

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम 100% समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। जो सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भाजपा का टेंडर लिए हुए हैं, उन पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर चुनाव आयोग संज्ञान नहीं लेगा तो उनके विश्वास पर संकट पैदा होगा। मेरी मतदाताओं से अपील है कि एक बार असफल हों तो दूसरी बार कोशिश करें। जब तक अपना मत ना डाल लें तब तक हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1