Wednesday 24-Jun-2026

बिहार में 4 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, विधानसभा अध्यक्ष को Y+सिक्योरिटी

बिहार में 4 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, विधानसभा अध्यक्ष को Y+सिक्योरिटी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में चार नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को पत्र लिखा गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, नीरज कुमार सिंह, सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जेडीयू एमएलसी संजय कुमार सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

impact add5

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही कई सांसद और मंत्री की सुरक्षा बिहार में बढ़ाई गई थी। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा सांसद विवेक ठाकुर को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। मंत्री लेसी सिंह को जेड सुरक्षा दी गई थी। इसके साथ ही लेसी सिंह प्रदेश की ऐसी पहली मंत्री हो गई जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बिहार सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की बैठक में यह फैसला लिया गया था।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add2