Saturday 13-Jun-2026

यूपी उपचुनाव: करहल में महिला की हत्या, परिजनों का आरोप- सपा को वोट देने से इनकार करने पर मार डाला

यूपी उपचुनाव: करहल में महिला की हत्या, परिजनों का आरोप- सपा को वोट देने से इनकार करने पर मार डाला

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। इस बीच करहल में मतदान के बीच एक युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी को वोट देने से इनकार करने पर युवती को मौत के घाटा उतारा है। वहीं परिजनों का कहना है कि रेप करने के बाद हत्या की गई है। मोहल्ला जाटवन इलाके में बंद बोरे में शव मिला है।

इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से फोन पर बात की है। सपा मुखिया अखिलेश ने यूपी उपचुनाव में मतदाताओं को पुलिस द्वारा रोकने की शिकायत की है।

impact add6

वहीं, मीरापुर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग और सरकार पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जमकर बरसे। नगीना सांसद ने कहा कि इलेक्शन कमीशन सो गया ये किसी से नहीं छिपा, मीरापुर के 50 गांव में दलित और मुसलमानों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा, लाठियों से पीटा जा रहा है और भुगत लेने की धमकी दी जा रही है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1