Tuesday 21-Apr-2026

Tag : Up police

Nov 28, 2024

सत्ता का आनंद ले रही है यूपी पुलिस, संवेदनशील होने की जरूरत; सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस सत्ता का आनंद ले रही है और संवेदनशील होने की जरूरत है। कोर्ट ने ये चेतावनी भी दी कि अगर याचिकाकर्ता को छुआ भी तो ऐसा कोई कठोर आदेश पारित करेंगे कि जिंदगीभर याद रहेगा।

Nov 28, 2024

संभल हिंसा का एक और आरोपी अरेस्ट, भड़काने का आरोप; अब तक 28 दंगाइयों की हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फरहत बताया जा रहा है। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान उसने भड़काऊ बातें कहीं और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कराया।

Nov 28, 2024

Sambhal Violence: उपद्रवियों से होगी नुकसान की वसूली, दंगाइयों के फोटो होंगे सार्वजनिक; CM योगी का आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में 24 नवंबर को पत्थरबाजी की घटना को गंभीरता से लिया है। एक उच्चस्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने संभल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल पत्थरबाजों, उनके साथ दंगा फैलाने में शामिल षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Nov 26, 2024

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी जो फरार चल रही है और उनके खिलाफ गाजीपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन मुकदमों में उपस्थित नहीं होने पर गाजीपुर पुलिस के अफसा अंसारी पर इनाम भी घोषित किया है। वहीं पुलिस ने लखनऊ के विभूति खंड में अफसा अंसारी की संपत्ति जो चेल्सिया टावर में फ्लैट नंबर 1402 है, उसे कुर्क कर लिया है।

Nov 26, 2024

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा; 11 शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दफाश किया, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन जूए का गैंग चलाता था। इस मामले में पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

Nov 21, 2024

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करें

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2023 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है।

Nov 20, 2024

यूपी उपचुनाव 2024: रिवॉल्वर से धमकाकर वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा, अखिलेश यादव का आरोप

सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स एक पोस्ट में लिखा है कि मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं। अखिलेश यादव ने पोस्ट के साथ वीडियो भी शेयर किया है।

Nov 20, 2024

UP ByPolls: वोटिंग के बीच अखिलेश यादव की शिकायत पर EC ने लिया एक्शन, कई पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर में अखिलेश यादव की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनावों में प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, चुनाव आयोग ने मतदाताओं की जांच करने और मतदाताओं को वोट डालने से रोकने संबंधी चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Nov 20, 2024

यूपी उपचुनाव: करहल में महिला की हत्या, परिजनों का आरोप- सपा को वोट देने से इनकार करने पर मार डाला

करहल में मतदान के बीच एक युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी को वोट देने से इनकार करने पर युवती को मौत के घाटा उतारा है।

Nov 14, 2024

UPPSC Protest: आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं, जुड़ेंग तो जीतेंगे; योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने यूपीपीएससी छात्रों के विरोध को लेकर योगी सरकार पर ज़ोरदार हमला किया और सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है।

Nov 14, 2024

UPPSC Protest: प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस हुई बेबस

पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन आयोजित कर इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रतियोगी छात्रों का धरना गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी है। इस बीच आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हटाने की कोशिश कर रही है।

Nov 06, 2024

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर के बेटे के फ्लैट में चोरी, किसने दिया घटना को अंजाम?

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर के फ्लैट से ड्राइवर ने करीब पौने तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। साथ में सोने की चेन और अंगूठी भी चोरी कर ली। करीब दो माह पहले चोरी हुए रुपये अरविंद राजभर के कैंसर पीड़ित दूसरे ड्राइवर संजय राजभर के थे।

Nov 04, 2024

महिला को जेल भेजने की धमकी देकर किया डिजिटल अरेस्ट, 1.24 लाख रुपये ऐंठे

साइबर जालसाजों ने मनी लांड्रिंग केस में शामिल होने का आरोप लगा महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। दो घंटे डिजिटल अरेस्ट रख 1.24 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

Nov 02, 2024

14 नवंबर तक गिरफ्तार करो, नहीं तो... मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम; क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। मंत्री राजभर अपने समर्थक को वाराणसी के जिला अस्पताल देखने पहुंचे थे। अपने कार्यकर्ता को वाराणसी के जिला अस्पताल में देखकर बाहर निकले ओमप्रकाश राजभर से मीडिया के साथ बातचीत की।

Oct 28, 2024

लखनऊ के 9 होटलों और विमानों को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ली तलाशी

राजधानी लखनऊ के मैरियट, लेमन ट्री, पिकेडली, क्लार्क अवध समेत नौ होटलों को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। होटलों को धमकीभरे ई-मेल मिलते ही हड़कंप मच गया। उधर, बेंगलुरु से अयोध्या आ रहे विमान में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।

Oct 21, 2024

यूपी में खाकी हुई दागदार, मेरठ में दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल के घर दी दबिश; लूट के 25 लाख रुपये बरामद

दिल्ली पुलिस कीर्तिनगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर को मेरठ के जानी कस्बा निवासी यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर दबिश दी। दिल्ली में कुछ दिनों पूर्व हुई बड़ी लूट के मामले में यह कार्रवाई की गई। हेड कांस्टेबल के घर से दो बैग में भरकर रखी गई 25 लाख रुपये की रकम बरामद की गई है।

Sep 25, 2024

VIDEO- नरेश चिकन कॉर्नर में बनती थी थूक वाली रोटी, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि किस तरह से रोटी बना रहा युवक पहले रोटी पर थूकता है और उसके बाद उसको पकाने के लिए तंदूर में डालता है। वीडियो में युवक द्वारा तीन बार रोटी पर थूका गया है।

Sep 25, 2024

वाह रे यूपी पुलिस... गैंगरेप पीड़ित बच्ची को केस के लिए पांच घंटे तक दौड़ाया, मेडिकल के लिए घंटों बैठाया

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में कक्षा पांच की छात्रा का अपहरण कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। सीमा विवाद में उलझी कृष्णानगर और सरोजनीनगर पुलिस दर्द से परेशान दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवारीजनों को पांच घंटे दौड़ाती रही।

Sep 24, 2024

यूपी में एनकाउंटर, गाजीपुर में एक लाख के इनामी को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर; RPF जवानों की हत्या में था शामिल

पुलिस के अनुसार मारे गये बदमाश ने 19-20 अगस्त की रात आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या की थी। सिपाही बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। शराब तस्करों ने दोनों सिपाहियों पर हमला किया और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

Sep 13, 2024

VIDEO: यूपी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, जमकर बवाल; क्या है पूरा मामला?

बीजेपी विधायक ने दुकान से सामान लूट ले जाने का मामले में पीड़ित कुलदीप कुमार पांडेय की दुकान पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि रात के अंधेरे में असलहाधारियों ने जबरन दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। ये सभी दूसरे वर्ग से जुड़े हुए थे।

Sep 12, 2024

सुल्तानपुर डकैती कांड का CCTV फुटेज जारी, देखिये कैसे असलहे की नोक पर वारदात को दिया था अंजाम

28 अगस्त को कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में दिनदहाड़े आभूषण व्यवसाई भरत सोनी से पांच बदमाशों ने करीब सवा करोड़ के जेवर असलहों के दम पर लूटे थे। इसका लाइव वीडियो सामने आया था। वारदात के खुलासे के लिए एसटीएफ समेत सात टीमें लगाई गईं।

Sep 09, 2024

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, कहा- यूपी में अपराधी को संरक्षण और निर्दोष को किया जा रहा प्रताड़ित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी को संरक्षण और निर्दोष को प्रताड़ना मिल रही है। प्रियंका गांधी ने रविवार देर शाम फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये लुटेरों की जगह निर्दोष को ही गैरकानूनी तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुये रायबरेली पुलिस को लताड़ लगाई है।

Sep 05, 2024

सुल्तानपुर एनकाउंटर को अखिलेश यादव ने बताया 'नकली', सपा प्रमुख का आरोप- जाति देखकर मारी गोली

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को नकली बताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है।

Sep 02, 2024

सीएम योगी बोले- पुलिस के इकबाल ने बदली उत्तर प्रदेश के प्रति अवधारणा

योगी आदित्यनाथ ने 18 डिप्टी एसपी के पदों पर प्रदेश की बेटियों की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि सात वर्ष में पुलिस बल में एक लाख साठ हजार कार्मिकों की नियुक्ति के साथ ही पुलिस बल के लिए उपलब्ध संसाधनों में भी अपार वृद्धि हुई है।

Aug 27, 2024

यूपी में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; चकमा देकर हुआ था फरार

उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के एक मोहल्ले में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी रविवार देर रात पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2