Friday 09-Oct-2026

यूपी में खाकी हुई दागदार, मेरठ में दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल के घर दी दबिश; लूट के 25 लाख रुपये बरामद

यूपी में खाकी हुई दागदार, मेरठ में दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल के घर दी दबिश; लूट के 25 लाख रुपये बरामद

मेरठ, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली पुलिस कीर्तिनगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर को मेरठ के जानी कस्बा निवासी यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर दबिश दी। दिल्ली में कुछ दिनों पूर्व हुई बड़ी लूट के मामले में यह कार्रवाई की गई। हेड कांस्टेबल के घर से दो बैग में भरकर रखी गई 25 लाख रुपये की रकम बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ लेकर आई थी जिसकी निशानदेही पर ही दबिश दी गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस रकम को अपने साथ ले गई है।

मेरठ के जानी कस्बे में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल वीरसिंह का मकान है। वीरसिंह की तैनात फिलहाल शामली जिले में ट्रैफिक पुलिस में है। वीरसिंह के घर पर रविवार दोपहर को दिल्ली के कीर्तिनगर थाना पुलिस की टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान वीरसिंह दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीम अपने साथ सोहनवीर नाम के एक आरोपी को पकड़कर लाई थी। सोहनवीर और वीरसिंह समधी बताए गए है।

impact add2

पुलिस टीम ने वीरसिंह के घर पर दबिश के दौरान करीब 25 लाख रुपये की रकम बरामद की है। इस दौरान रकम को दो बैग में भरकर घर की अलमारी में छिपाकर रखा गया था। खुलासा हुआ कि कुछ ही दिन पूर्व दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में बड़ी लूट हुई थी। इस लूट की घटना में ही पुलिस ने दबिश दी थी। चर्चा ये भी है कि 28 लाख रुपये से ज्यादा की रकम मिली है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6