Monday 17-Aug-2026

यूपी में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; चकमा देकर हुआ था फरार

यूपी में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; चकमा देकर हुआ था फरार

देवरिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के एक मोहल्ले में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी रविवार देर रात पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। मोहल्ले में अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है।

जानकारी के अनुसार खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाला एक व्यक्ति शहर के एक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता है। रविवार सुबह उसकी 7 साल की बच्ची दूध का पैकेट लेने जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के शफुल्लाह पुत्र मुस्तफा ने उसे बिस्किट देने के बहाने अपने जनरल स्टोर में बुला लिया और शटर गिराकर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुन वहां पहुंची भीड़ ने शफुल्लाह को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार देर रात आरोपी ने तबीयत खराब होने की बात कही और हॉस्पिटल ले जाते धक्का देकर फरार हो गया। रात में ही सोनूघाट क्षेत्र से पुलिस टीम ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। रविवार की शाम बच्ची का मेडिकल कराकर उसे घर भेज दिया गया। आरोपी पर रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस किया है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1