Thursday 19-Feb-2026

सुल्तानपुर डकैती कांड का CCTV फुटेज जारी, देखिये कैसे असलहे की नोक पर वारदात को दिया था अंजाम

सुल्तानपुर डकैती कांड का CCTV फुटेज जारी, देखिये कैसे असलहे की नोक पर वारदात को दिया था अंजाम

सुल्तानपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार कर सवा दो किलो सोना बरामद किया है। इससे पहले पुलिस तीन बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान 15 किलो चांदी और एसटीएफ ने जौनपुर के बदमाश मंगेश यादव को मुठभेड़ में ढेर कर पांच किलो चांदी बरामद की थी। पीड़ित सर्राफ भरत सोनी ने कहा है कि उनकी दुकान से लूटा गया 90 प्रतिशत माल बरामद हो चुका है। शेष चांदी का माल अन्य फरार बदमाशों के कब्जे से बरामद होने की उम्मीद है।

बता दें कि 28 अगस्त को कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में दिनदहाड़े आभूषण व्यवसाई भरत सोनी से पांच बदमाशों ने करीब सवा करोड़ के जेवर असलहों के दम पर लूटे थे। इसका लाइव वीडियो सामने आया था। वारदात के खुलासे के लिए एसटीएफ समेत सात टीमें लगाई गईं। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि उसका कुल एक करोड़ 35 लाख का सोने-चांदी का जेवर लूटा गया था। बरामद माल का बाजार भाव देखा जाय पुलिस ने अब तक दो करोड़ रुपए से ऊपर का माल बरामद करने का दावा किया है।

गौरतलब है कि सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड में प्रकाश में आए सराफा की दुकान में घुसकर डकैती डालने वालों में कुल पांच बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सोशल साइटों पर वायरल हुआ था। उसमें चार बदमाश अभी भी फरार हैं। पांचवे बदमाश जौनपुर के मंगेश यादव को यूपी एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में ढ़ेर करने का दावा किया है। इसके अलावा लूट में शामिल अन्य दस बदमाश अलग-अलग भूमिकाओं में थे।
डकैती कांड में कुल 15 बदमाश शामिल थे।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2