Monday 22-Jun-2026

VIDEO: यूपी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, जमकर बवाल; क्या है पूरा मामला?

VIDEO: यूपी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, जमकर बवाल; क्या है पूरा मामला?

सीतापुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

यूपी के सीतापुर जिले के सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने जबरन कब्जेदारी को लेकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि असलहों से लैस दबंगों के द्वारा थाने के करीब दुकान का ताला तोड़कर कब्जा किया गया। आरोप है है कि सूचना मिलने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष को दोषी बनाते हुए समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।

बीजेपी विधायक ने दुकान से सामान लूट ले जाने का मामले में पीड़ित कुलदीप कुमार पांडेय की दुकान पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि रात के अंधेरे में असलहाधारियों ने जबरन दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। ये सभी दूसरे वर्ग से जुड़े हुए थे। शिकायत करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में तनाव जैसी स्थिति बन गई। हंगामे के बीच बढ़ते बवाल के दौरान रोड जाम हो गई।

इस संबंध में दुकान मालिक बरौली निवासी कुलदीप पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर दी थी। आरोप है कि खाद–बीज की दुकान से लाखों का माल की लूट हुई। शाबिर,इकरार,मंजू सिंह आदि पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि असलहे से लैस होकर दुकान का ताला तोड़कर माल लूटा गया। विधायक ज्ञान तिवारी ने एसपी से रेउसा एसओ पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3