Sunday 07-Jun-2026

UPPSC Protest: आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं, जुड़ेंग तो जीतेंगे; योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

UPPSC Protest: आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं, जुड़ेंग तो जीतेंगे; योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

Akhilesh Yadav on UPPSC Protest: प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के सामने यूपीपीएससी के अभ्यार्थियों का विरोध गुरुवार को उग्र हो गया। अभ्यार्थियों ने प्रशासन के द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के झड़प देखने को मिली। वहीं इस पूरे बवाल को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर ये सरकार सोचती है कि वो अपने ताकत से आंदोलन को दबा देगी तो ये उसकी महाभूल होगी।

अखिलेश यादव ने यूपीपीएससी छात्रों के विरोध को लेकर योगी सरकार पर ज़ोरदार हमला किया और सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है।

सपा मुखिया ने आगे लिखा कि आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और अभी तक वो ताकत दुनिया में नहीं बनी जो मन को हिरासत में ले सके। इसके साथ ही उन्होंने 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे!' का नारा भी दिया। बता दें कि पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन आयोजित कर इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रतियोगी छात्रों का धरना गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी है। इस बीच आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हटाने की कोशिश कर रही है। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और सभी लोक सेवा आयोग गेट पहुंच गए। पुलिस छात्रों के सामने बेबस दिखी।

impact add3

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4