Tuesday 14-Jul-2026

14 नवंबर तक गिरफ्तार करो, नहीं तो... मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम; क्या है पूरा मामला?

14 नवंबर तक गिरफ्तार करो, नहीं तो... मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम; क्या है पूरा मामला?

वाराणसी, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। मंत्री राजभर अपने समर्थक को वाराणसी के जिला अस्पताल देखने पहुंचे थे। अपने कार्यकर्ता को वाराणसी के जिला अस्पताल में देखकर बाहर निकले ओमप्रकाश राजभर से मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि कल दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में उनके एक कार्यकर्ता को गोली लग गई थी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 14 नवंबर के पहले हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चोलापुर थाना जाकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जमीन के अंदर हो या कहीं भी उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। आरोपी के खिलाफ 8 मुकदमे हैं। यह लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

मंत्री राजभर से जब पीडीए को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि PDA नारे का मतलब है, परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। कटेहरी, मिल्कीपुर में क्या हो रहा है जनता देख रही है। वहीं बटोगे तो कटोगे वाले पोस्टर को लेकर कहा कि आरक्षण पर बोलने के लिए ना अखिलेश ना राहुल ना मायावती जी के पास समय है। वन नेशन वन इलेक्शन एक शिक्षा नीति पर बात करने के लिए समय नहीं है।

impact add2

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सत्ताधीश वाले पोस्टर का कोई मतलब नहीं है। यह पोस्टर लगाते ही रह जाएंगे। हम पूरे उत्तर प्रदेश का नब्ज़ टटोल रहे हैं। कानपुर में सपा प्रत्याशी के पूजा को लेकर मचे हंगामें के बाद बोले ओमप्रकाश राजभर सपा प्रत्याशी को वहां नहीं जाना चाहिए। मुसलमान के लिए मस्जिद बना है। सभी धर्म का सम्मान है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5