ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में हैं। उनकी पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है। धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातिवाद खत्म नहीं होगा।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरा देश स्वागत करता है, सरकार भी करती है, विपक्ष भी करता है। सरकार का इरादा किसी का घर गिराने का नहीं है। अगर किसी अपराधी ने अवैध संपत्ति अर्जित की है और सरकारी जमीन पर घर बनाया है, तो उसे खाली कराया जाता है। सरकार कभी किसी की निजी जमीन पर बना मकान नहीं गिराती।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। मंत्री राजभर अपने समर्थक को वाराणसी के जिला अस्पताल देखने पहुंचे थे। अपने कार्यकर्ता को वाराणसी के जिला अस्पताल में देखकर बाहर निकले ओमप्रकाश राजभर से मीडिया के साथ बातचीत की।