Saturday 19-Sep-2026

संभल हिंसा का एक और आरोपी अरेस्ट, भड़काने का आरोप; अब तक 28 दंगाइयों की हुई गिरफ्तारी

संभल हिंसा का एक और आरोपी अरेस्ट, भड़काने का आरोप; अब तक 28 दंगाइयों की हुई गिरफ्तारी

संभल, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फरहत बताया जा रहा है। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान उसने भड़काऊ बातें कहीं और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कराया। फरहत की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल 28 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक संभल हिंसा के दौरान आरोपी फरहत ने दंगे का एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो लोगों को उकसाने वाली बातें कहता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद उसने इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर भी वायरल करवाया।

इस बीच संभल हिंसा के बाद से पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बदलों को तैनात किया गया है। वहीं कल जामा मस्जिद में जुमे की नमाज होने वाली है, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया हैं। इसे देखते हुए बुधवार को पुलिस प्रशासन ने एक हाई लेवल की बैठक की, जिसमें तमाम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। वहीं संभल में अब भी एहतियात बरतते हुए इंटरनेट को बंद रखा गया है।

impact add6

बता दें कि 24 नवंबर रविवार को जिला अदालत के आदेश पर एक टीम संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए पहुंची थी, जिसके बाद अचानक बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3