Saturday 19-Sep-2026

UPPSC Protest: प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस हुई बेबस

UPPSC Protest: प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस हुई बेबस

प्रयागराज, इंपैक्ट लाइव टीम।

UPPSC Protest: पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन आयोजित कर इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रतियोगी छात्रों का धरना गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी है। इस बीच आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हटाने की कोशिश कर रही है। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और सभी लोक सेवा आयोग गेट पहुंच गए। पुलिस छात्रों के सामने बेबस दिखी।

डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने कहा कि आंदोलन के बीच में कुछ अराजक तत्व आ गए थे इस कारण वहां से उनको हटाया गया। कुछ 3-4 की संख्या में अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया है। यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल महिला, बल तैनात है. छात्रों से अपील की जा रही है कि वह सिविल लाइन स्थित चिन्हित जो धरना स्थल है वहां जाकर अपनी बात रखें।

इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक़ के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को ख़त्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है। आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और अभी तक वो ताक़त दुनिया में नहीं बनी जो मन को हिरासत में ले सके। जुड़ेंगे तो जीतेंगे!

impact add4

वहीं छात्रों के आंदोलन को लेकर यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने कहा है कि आयोग का दिशानिर्देश है कि सरकारी शिक्षण संस्थान को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए और केंद्र मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में हो। इससे पूर्व जब पेपर लीक हुआ था तो इन्हीं छात्रों ने मांग उठाई थी कि निजी संस्थानों को परीक्षा केंद्र ना बनाया जाए।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5