Saturday 13-Jun-2026

VIDEO- नरेश चिकन कॉर्नर में बनती थी थूक वाली रोटी, वीडियो वायरल

VIDEO- नरेश चिकन कॉर्नर में बनती थी थूक वाली रोटी, वीडियो वायरल

बागपत, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिया है कि होटलों और ढाबों में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोटी बना रहा एक युवक हर बार रोटी सेकने से पहले थूकता हुआ नजर आ रहा है। होटल पर खाने गए एक युवक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो बागपत जिले के कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे स्थित नरेश चिकन कॉर्नर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि किस तरह से रोटी बना रहा युवक पहले रोटी पर थूकता है और उसके बाद उसको पकाने के लिए तंदूर में डालता है। वीडियो में युवक द्वारा तीन बार रोटी पर थूका गया है। एक कार सवार युवक ने कार में बैठकर इस वीडियो को अपने मोबाइल से बनाया है और थूकने को रोटी का वीडियो बनाकर युवक ने वायरल कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस बीच वायरल वीडियो के आधार पर बागपत पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, होटल संचालक के पिता ने युवक के इस कृत्य का विरोध किया तो वह उनके साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगा, जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ बागपत हरीश भदौरिया ने कहा कि थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र में एक होटल का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रोटी बनाने वाला रोटी पर थूक रहा था। इस खबर पर पुलिस ने संज्ञान लेकर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी का नाम शहजाद है उसे जेल भेजा जा रहा है।

impact add2

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3