Wednesday 05-Aug-2026

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

गाजीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में दो करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स और असामाजिक क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिवंगत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी द्वारा अवैध रूप से अर्जित किए गए लखनऊ के चेल्सी टॉवर स्थित फ्लैट को मंगलवार को कुर्क कर लिया गया।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी जो फरार चल रही है और उनके खिलाफ गाजीपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन मुकदमों में उपस्थित नहीं होने पर गाजीपुर पुलिस के अफसा अंसारी पर इनाम भी घोषित किया है। वहीं पुलिस ने लखनऊ के विभूति खंड में अफसा अंसारी की संपत्ति जो चेल्सिया टावर में फ्लैट नंबर 1402 है, उसे कुर्क कर लिया है। गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ पहुंचकर कुर्क करने की कार्रवाई की। इस फ्लैट की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए आकी गई है।

impact add2

कुर्की करने वाले टीम ने नायब तहसीलदार की देखरेख में कारवाई की। इस दौरान ये घोषणा भी की गई कि अगर संपत्ति पर कोई अधिकार जता रहा है तो 3 महीने के अंदर गाजीपुर में जिला अधिकारी के न्यायालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। गाजीपुर जिलाधिकारी ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4