Wednesday 29-Jul-2026

UP by-election: वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने कहा, एक बार नहीं कई बार जाएं...

UP by-election: वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने कहा, एक बार नहीं कई बार जाएं...

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि अगर आपको वोट देने से रोका जा रहा है तो एक बार नहीं कई बार जाएं और वोट डाल कर आएं। डटे रहें, पुलिस कहीं भी वोट डालने से मना नहीं कर सकती।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये बेईमानी कर रहें हैं। डर रहें, क्योंकि इनका सिंघासन हिल गया है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बूथ पर डटे रहें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का परिणाम तो हमारे ही हिस्से में आएगा, लेकिन न्यायलय ऐसे अधिकारियों को नहीं छोड़ेगी, जो बेईमानी कर रहें हैं, उनकी नौकरी, उनका सम्मान सब छीन जायेगा। इनकी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी जाएगी।

बता दें कि मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (अजा.), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इन नौ सीटों पर कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4