Tuesday 21-Apr-2026

पत्नी से प्रताड़ित पति ने उठाया खौफनाक कदम, थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग

पत्नी से प्रताड़ित पति ने उठाया खौफनाक कदम, थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना परिसर में एक युवक ने मंगलवार की शाम खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। हादसे में उसका शरीर 70 प्रतिशत जल गया है। फुलवारी थाने में मौजूद पदाधिकारियों की जैसे ही उस पर नजर पड़ी सभी बचाने के लिए दौड़े। बचाने के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने आनन फानन में इलाज के लिए पटना एम्स ले गई। वहां भर्ती नहीं लिया तो उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जाता है।

फुलवारी प्रभारी थानेदार ने बताया कि जख्मी व्यक्ति औरंगाबाद का रहने वाला है। भुसौला दानापुर में ससुराल है। पत्नी से विवाद चल रहा है। सोमवार को थाना आकर नसीम पत्नी के खिलाफ आवेदन दिया था। आवेदन में पत्नी के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

बताया गया कि थाना के पदाधिकारी की ओर से नसीम के ससुराल वालों को बुलाया गया था। साला आया था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों आपस में समझौता कर लिया था। साला के साथ अपने ससुराल चला गया था। साला ने बताया कि उसका बहनोई दिमागी रूप से कमजोर है। वहीं मंगलवार को नसीम बोतल में पेट्रोप लेकर आया था। थाना न आकर थाना से पहले ही मंदिर के नजदीक आग पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा लिया।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3