Saturday 13-Jun-2026

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर बोला जोरदार हमला, कहा- मुझसे डरते हैं, इसलिये रोकते हैं

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर बोला जोरदार हमला, कहा- मुझसे डरते हैं, इसलिये रोकते हैं

बक्सर, इंपैक्ट लाइव टीम।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बीजेपी जोरदार हमला बोला है। सहनी ने कहा कि हमलोग तेजी से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन हमें रोका गया। अगर जब कोई रोके तो समझिए कि आप अच्छा काम कर रहे हैं। मेरे साथ भाजपा ने भी ऐसा ही किया। हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं। वीआईपी प्रमुख मंगलवार को संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे थे।

सहनी ने कहा कि हम अपने समाज के अधिकार और मान सम्मान की लड़ाई पिछले 10 वर्षों से लड़ रहे हैं। अक्सर लोग जब आगे बढ़ जाते हैं, तो वे पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। लाखों लोगों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने सामाज,जाति को कभी नहीं भूलते। आज मैं मुम्बई जैसे जीवन को छोड़कर समाज की लड़ाई लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में हार कभी नहीं माना। यह जरूर है कि अपने संघर्ष की बदौलत और आपके समर्थन के बाद अपना स्थान बनाया है। हालांकि अभी मुकाम पर पहुंचना शेष है।

impact add2

वीआईवी प्रमुख ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमे संघर्ष करना होगा। हमने समाज के अधिकार के लिए मेहनत की है और पसीना बहाया है। सहनी ने कहा कि आज हम लोग इंडिया गठबन्धन के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे है। हमारा मकसद इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाना है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो कोई पिछड़ा का बेटा उप मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपने मकसद में जरूर कामयाब होंगे।