Monday 24-Aug-2026

हेल्थ मिनिस्टर के सिर पर सर्जिकल कवर की जगह शू वाला पॉलीथिन, तेजस्वी ने फोटो शेयर कर कसा तंज

हेल्थ मिनिस्टर के सिर पर सर्जिकल कवर की जगह शू वाला पॉलीथिन, तेजस्वी ने फोटो शेयर कर कसा तंज

बेगूसराय, इंपैक्ट लाइव टीम

बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सदर अस्पताल में सर्जिकल टोपी की जगह शू वाला पॉलीथिन पहना दिया गया। मंत्री मंगल पांडे रविवार 19 अक्टूबर को हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के दौरे के दौरान डॉक्टरों और नर्सों ने उन्हें जूते के कवर को हेड कवर बनाकर सिर पर पहना दिया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ हुई ये बड़ी लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। मंगल पांडे के सिर पर 'जूते के कवर' वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि तस्वीर में दिख रहे शख़्स बिहार के मा॰ स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे जी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अस्पताल में इन्हें सर्जिकल हेड कवर की बजाय सिर पर शू-कवर पहना दिया। मंत्री जी को भी अंतर मालूम नहीं। अब आप बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बस कल्पना करिए। ये बिहार के अब तक के सबसे नाकारा और असफल स्वास्थ्य मंत्री रहे है।

impact add5

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5