Wednesday 10-Dec-2025

स्कूल निरीक्षण के दौरान मंत्री लेसी सिंह का पैर फिसला, ICU में भर्ती

स्कूल निरीक्षण के दौरान मंत्री लेसी सिंह का पैर फिसला, ICU में भर्ती

पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्णिया में स्कूल के निरीक्षण के दौरान खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का पैर सीढ़ी से फिसल गया, जिसकी वजह से वह नीचे गिर पड़ीं। लेसी सिंह के साथ में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी थे। सभी लोगों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट नर्सिग होम ले गए, जहां डॉक्टर्स ने फर्स्ट एड कर बताया कि कमर एवं हाथ में चोट लगी है। एक्सरे के बाद पता चल पाएगा कि हड्डी टूटी है या नहीं। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

बताया गया है कि लेसी सिंह शनिवार को पूर्णिया के जिला स्कूल में निरीक्षण के दौरान अचानक सीढ़ी पर से गिर गई। गिरने से वह घायल हो गईं। उनके दाहिने हाथ एवं कमर में चोट लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हल्का फ्रैक्चर भी हो गया है। मंत्री लेसी सिंह फिलहाल पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा उनका इलाज चल रहा है।

impact add1

लेसी को देखने के लिए पहुंचे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि जिला स्कूल में उन्नयन कार्यक्रम को देखने के लिए मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, डीएम, एसपी सभी लोग पहुंचे थे। इसी दौरान मंत्री लेसी सिंह सीढ़ी से फिसल गईं, जिसमें उनके हाथ में चोट लग गई। दाहिने हाथ में हल्का क्रेक सा लग रहा है। डॉक्टर ने कहा कि स्थिति ठीक है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3