पप्पू यादव को तीसरी बार धमकी भरा मैसेज मिला है। शुक्रवार को ये व्हाट्सएप मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है। मैसेज के अलावा एक धमाके का वीडियो है, जिसके ऊपर लिखा है कि 'सेम विद यू'। इस मैसेज में लिखा है कि आखरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में मोदी सरकार को युवा विरोधी-अडानी हितैषी करार दिया और सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में देश के विभिन्न हिस्सों से आये युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने का जश्न केक काटकर मनाया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता के लिए यह बहुत बड़ी जीत है। वर्षों से लंबित पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट का मामला उन्होंने कई बार संसद में उठाया।
पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि 14 तारीख के बाद लगातार जेल से भी अलग-अलग नंबर से धमकी वाला फोन आया करता था। मयंक सिंह जो खुद को छोटा राजन गिरोह का सदस्य कहता था उसने भी मलेशिया से धमकी दी थी। गांव के घर की अपराधियों द्वारा रेकी की जा रही थी जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बिहार के पूर्णिया में स्कूल के निरीक्षण के दौरान खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का पैर सीढ़ी से फिसल गया, जिसकी वजह से वह नीचे गिर पड़ीं। लेसी सिंह के साथ में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी थे। सभी लोगों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट नर्सिग होम ले गए, जहां डॉक्टर्स ने फर्स्ट एड कर बताया कि कमर एवं हाथ में चोट लगी है।
पूर्णिया जिले के चर्चित मलय सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सरसी निवासी बिट्टू सिंह, विक्की सिंह, रमन सिंह, करकू सिंह एवं बजरंग सिंह उर्फ बजरंगी सिंह को हत्या का दोषी करार देकर सजा सुनाई गई। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक बीमा भारती के पति और पुत्र पर वारंट निकला हुआ था, जिसमें पति अवधेश मंडल ने आत्मसमर्पण किया था। जबकि पुत्र राजा फरार चल रहा था। अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
बिहार के पूर्णिया जिले में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले तो युवक की दोनों आंखें निकाल ली। इतने से भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। इसके बाद शव को बगीचा में पेड़ से लटका दिया। दिल दहला देने वाली घटना मरंगा थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव की है।