Saturday 19-Sep-2026

पूर्णिया में मर्डर, बुजुर्ग की हत्या कर शव को खेत में फेंका; परिजनों ने बताई चौंकाने वाली वजह

पूर्णिया में मर्डर, बुजुर्ग की हत्या कर शव को खेत में फेंका; परिजनों ने बताई चौंकाने वाली वजह

पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में गुरुवार को लापता बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग का शव मकई के खेत में संदेहास्पद हालत में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों ने 25 डिसमिल जमीन के विवाद में सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बड़े और छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के कुला पंचायत के दोगच्छी गांव के 68 वर्षीय निवासी टुलो महतो के रूप में हुई है। बुजुर्ग का शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की बहू ने बताया कि उनके बड़े ससुर और उनके पुत्र के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। परिजन ने थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

परिजनों ने बताया की एक महीने पहले जमीन विवाद में उनके ससुर के अपने भाइयों से लड़ाई हुई थी। जिसमें उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। वे पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। घर से जमीन के कागजात लिए कोर्ट कचहरी के काम से दोपहर को निकले थे। अकेला पाकर भाइयों ने हत्या कर दी है और फिर शव को मक्के के खेत में ठिकाने लगा दिया है।

impact add3

इस संबंध में कसबा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन ने आवेदन दिया गया है, जिसमें बड़े भाई और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच गई। आरोपी घर छोड़कर फरार है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2