Tuesday 14-Jul-2026

अलग अंदाज में दिखे पप्पू यादव, केक काटकर जश्न मनाया; फिर पीएम मोदी, बीजेपी और सीएम नीतीश को लिया आड़े हाथ

अलग अंदाज में दिखे पप्पू यादव, केक काटकर जश्न मनाया; फिर पीएम मोदी, बीजेपी और सीएम नीतीश को लिया आड़े हाथ

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को पीएम मोदी, बीजेपी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। वहीं झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने फिर से हेमंत सरकार पर भरोसा जताया है। हम लोग परिवार बनकर चुनाव लड़ें, 50 से ज्यादा सीट लाकर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड की जनता से जो वादे किये वे पूरे किये जायेंगे। वहीं, उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में भी इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया और कहा कि अगर पैसे का खेल न हो तो भारतीय जनता पार्टी कहीं भी चुनाव नहीं जीत सकती है।

राजधानी पटना में पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने का जश्न केक काटकर मनाया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता के लिए यह बहुत बड़ी जीत है। वर्षों से लंबित पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट का मामला उन्होंने कई बार संसद में उठाया। वे इस विषय पर केंद्रीय मंत्रियों से भी बार-बार मिले। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और पूर्णिया की जनता को धन्यवाद देता हूं। इस उपलब्धि के लिए सभी का सहयोग जरूरी था।

impact add1

पूर्णिया सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 20 साल के कार्यकाल में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। 11 साल से नरेंद्र मोदी पीएम रहे लेकिन इसको लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी गई। उन्होंने कहा कि जनता से किए अपने वादे को याद दिलाते हुए कहा कि मैंने कहा था कि चुनाव जीतने के चार महीने के अंदर एयरपोर्ट का काम शुरू करूंगा. अब मैं अपने पांच में से एक और वादा पूरा कर चुका हूं।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा शुरू होना न केवल सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी का कारण है, बल्कि यह विकास की नई संभावनाओं को भी जन्म देगा। इस परियोजना से सीमांचल के लोगों को रोजगार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार मिलेगा। यह कदम सीमांचल के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के सामने यह मुद्दा रखा था कि पूर्णिया में भी दरभंगा की तरह एक आधुनिक हवाई अड्डा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट न केवल सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए अहम है, बल्कि यह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि जब वे अब सांसद नहीं थे तब भी जनता से किए वादों को उन्होंने पूरा करने की कोशिश जारी रखी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब वे सांसद नहीं थे, तो इस मुद्दे को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। 

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2