यह सम्मेलन देश के वरिष्ठ पुलिस पेशेवरों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और साथ ही भारत में पुलिस के सामने आने वाली विभिन्न परिचालन, ढांचागत और कल्याण संबंधी समस्याओं पर स्वतंत्र रूप से चर्चा तथा बहस करने के लिए एक संवाद-मंच प्रदान करेगा।
पीएम मोदी के साथ जिस महिला कमांडो की फोटो वायरल हो रही है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि यह संसद भवन के अंदर की तस्वीर है। संसद भवन में एसपीजी की महिलाओं को डेप्लॉय किया जाता है। एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर एसपीजी महिला कमांडो किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर संसद में नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए। सदन मोदी वंदन के लिए नहीं है। लाखों करोड़ों की हेराफेरी और घूस देने वाले अडानी को गिरफ़्तार कर सदन में उन पर लगे आरोपों को लेकर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना की जनता वहां की कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कुशासन की भयानक यादें अब भी उनके मन में ताजा हैं, लिहाजा वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर महायुति में रस्साकस्सी के तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ हैं और मुख्यमंत्री के बारे में वह जो भी फैसला करेंगे उन्हें मंजूर है।
राहुल गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है- विकसित भारत का निर्माण। सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब सभी देशवासियों की जिंदगी में सुधार और सब के जीवन का सम्मान है और यही संविधान की उद्देश्य है।
झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं।
75वें संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व का जब हम स्मरण कर रहे हैं, तब ये भी नहीं भूल सकते कि आज के ही दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है।
राहुल गांधी ने ओबीसी, आदिवासी और दलितों को उनका हक दिलाने का वादा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आज संसद में संविधान दिवस पर समारोह का आयोजन किया लेकिन मैं दावा करता हूं पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा है और यदि पढ़े होते तो वह कार्य नहीं करते जो कर रहे हैं।
सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधायी कामकाज की शुरूआत करते हुए कहा कि 13 सदस्यों ने अडानी रिश्वत मामले सहित विभिन्न विषयों पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिये हैं। इनमें नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अडानी मामले से संबंधित नोटिस भी शामिल है।
पीएम मोदी ने कहा कि समस्या नये सांसदों के लिये हो रही है उनके अधिकारों को कुछ लोग दबोच लेते हैं। लोकतंत्र में हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें। लेकिन 80 से 90 बार जनता द्वारा नकार दिये गये लोग जनता की आकांक्षाओं पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।
मदनी ने पीएम मोदी के बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि कल वह यह भी कह सकते हैं कि नमाज, रोजा, हज और जकात का उल्लेख संविधान में कहीं नहीं है, इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री से इतने कमजोर बयान की उम्मीद नहीं थी, अगर उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता है तो वह संविधान के जानकार लोगों से इस बारे में जानकारी ले सकते थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों का पुस्तकालयों से जुड़ कर नवीनता एवं रचनात्मकता की ओर बढ़ने तथा नवीन प्रौद्योगिकी के साथ साथ, हमारी विरासत एवं संस्कृति की खोज कर समाज के सामने लाने का आह्वान किया और कहा कि जो देश, जो स्थान, अपने इतिहास को संजोकर रखता है, उसका भविष्य भी सुरक्षित रहता है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के प्रमुख व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा और महायुति की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में लोगों के भरोसे के प्रतिबिंब को दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभाओं के चुनावों के नतीजे आने के बाद दोनों राज्यों की जनता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तथा दोनों राज्यों में सुशासन एवं विकास की जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच, हमें आज वैश्विक परिस्थितियों पर भी लगातार नजर ऱखनी है। जब भारत और गयाना आजाद हुए थे, तो दुनिया के सामने अलग तरह की चुनौतियां थीं। आज 21वीं सदी की दुनिया के सामने, अलग तरह की चुनौतियां हैं।
केन्या सरकार ने प्रस्तावित नैरोबी हवाई अड्डा विस्तार परियोजना और अडानी समूह से जुड़ी एक बिजली परियोजना को रद्द कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई। रिपोर्टों के अनुसार, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने संबंधित सरकारी विभागों को सौदे रद्द करने का आदेश दिया।
संजय सिंह ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्त गौतम अडानी ने भारत को शर्मसार किया है। पूरी दुनिया में श्री मोदी और उनके दोस्त की वजह से भारत की बेइज्जती हुई है। यह बहुत अफसोस की बात है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी और उनके कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से ‘ झूठे और भ्रामक’ तथ्यों के आधार पर धन जुटाने की अरबों डॉलर की योजना में उनकी कथित भूमिका को लेकर अमेरिका की एक अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किए गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडाणी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने का जश्न केक काटकर मनाया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता के लिए यह बहुत बड़ी जीत है। वर्षों से लंबित पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट का मामला उन्होंने कई बार संसद में उठाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को दो कैरेबियाई देशों गुयाना और डोमिनिका ने अपने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। यह पहला अवसर है जब भारत के प्रधानमंत्री को दो देशों द्वारा एक ही दिन अपने-अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मंगलवार को गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे जहां राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। पिछले 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा है।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार और केरल और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट तथा साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लौटकर आपको किसने टेंपो में भेजा है? वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का खेल खत्म हो चुका है।
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को गई की एक ‘पोस्ट’ में बताया कि ‘संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
दरअसल, पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा कि अच्छा है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक फर्जी नैरेटिव लंबे समय तक नहीं टिक सकता। अंत में सच्चाई हमेशा सामने आती है। हाल ही में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने एक बार फिर गोधरा कांड की घटना को चर्चा में ला दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने अच्छी आर्थिक नीतियों एवं सुशासन के बल पर जनता का आत्म विश्वास बढ़ाया है और गरीबों एवं मध्यम वर्ग के बीच जोखिम लेने की संस्कृति को पुनर्जीवित किया है जो भारत में बड़े बदलाव ला रही है।