Tuesday 28-Jul-2026

संविधान के मार्गदर्शन में हो रहा है विकसित भारत का निर्माण: PM मोदी

संविधान के मार्गदर्शन में हो रहा है विकसित भारत का निर्माण: PM मोदी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान को वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक बताते हुए मंगलवार को कहा कि इसकी मूल भावना के अनुसार ही उनकी सरकार विकसित भारत का निर्माण कर रही है। संविधान दिवस के अवसर पर उच्चतम न्यायालय की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है- विकसित भारत का निर्माण। सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब सभी देशवासियों की जिंदगी में सुधार और सब के जीवन का सम्मान है और यही संविधान की उद्देश्य है।

उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे 53 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए, जिन्हें आजादी के बाद से अब तक यह सुविधा नहीं मिली थी। पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिए गए जो खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे। इसी प्रकार 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में 12 करोड़ से अधिक लोगों को नल से जल पहुंचने की व्यवस्था की गई। आजादी के बाद इससे पहले मात्र तीन करोड़ लोगों के पास नल से जल की व्यवस्था थी।

impact add6

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिव्यांग और उभयलिंगी लोगों के लिए कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डेढ़ करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था इस सरकार ने की, जबकि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज दी जा रही है। उन्होंने ने कहा कि अब सभी के लिए 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ दवाईयां उपलब्ध है। पूरे देश में टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जा रहा है। पिछड़े जिलों में विकास की गति तेज की गई है। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ घरों को बिजली के मुफ्त कनेक्शन दिए गए। आजादी के बाद पहली बार 'जमीन बैंक' की व्यवस्था की गई जिसमें जमीन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4