राष्ट्रीय राजधानी के पुराना किला के ऐतिहासिक परिसर में आसियान इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल के तीसरे संस्करण की भव्य शुरुआत हुई। इस उत्सव ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया, जहां हर किसी को मुफ्त प्रवेश दिया और रचनात्मकता एवं संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्चर धीरेंद्र शास्त्री की शादी कब होगी? धीरेंद्र शास्त्री के गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोग धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर खूब सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए वह खुद कंफ्यूज हैं कि उनकी शादी कराएं कि नहीं, लेकिन लोगों की डिमांड को देखते हुए लग रहा है कि जल्द से जल्द उनकी शादी करानी ही होगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से यह सुनिश्चित करने की शनिवार को अपील की कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो और हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती कथित घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुंतल घोष को शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने उन्हें यह राहत दी।
पीएम मोदी के साथ जिस महिला कमांडो की फोटो वायरल हो रही है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि यह संसद भवन के अंदर की तस्वीर है। संसद भवन में एसपीजी की महिलाओं को डेप्लॉय किया जाता है। एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर एसपीजी महिला कमांडो किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।
मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रोजगार के नये अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार के गठन के बाद से नवंबर के पहले सप्ताह तक 60 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश एक अलग देश है। भारत सरकार इस पर गौर करेगी। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए और न ही इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। हालांकि हमें (बांग्लादेश में वर्तमान स्थिति को लेकर) अंदर से दुख है, लेकिन हम केंद्र द्वारा निर्धारित नीतियों का पालन करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में समिति का गठन संसद के पिछले सत्र के दौरान किया गया था। इससे पहले सरकार ने वक्फ कानून में संशोधन के लिये विधेयक पेश किया था, जिस पर कांग्रेस समेत विपक्ष के कई दलों ने गहरी आपत्ति जतायी थी। इसके बाद सदन ने समीक्षा के लिये विधेयक को संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव किया था।
सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा था कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक को सुरक्षा कारणों से जम्मू नहीं ले जाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में ही जम्मू कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। 21 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की बेंच में हुई सुनवाई में सीबीआई और केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।
जीदीमेटला औद्योगिक क्षेत्र में एसएसवी फैब इंडस्ट्रीज पॉलिथीन बैग निर्माण सुविधा में भीषण आग लग गई, जिससे व्यापक क्षति हुई और आधी रात तक चले अग्निशमन अभियान के बाद इस पर काबू पाया जा सका।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है- विकसित भारत का निर्माण। सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब सभी देशवासियों की जिंदगी में सुधार और सब के जीवन का सम्मान है और यही संविधान की उद्देश्य है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आज नसीहत दी कि जिस प्रकार से संविधान सभा में अलग-अलग विचार धारा वाले विद्वानों ने एक-एक अनुच्छेद पर विचार मंथन करके पूरी गरिमा एवं मर्यादा से सहमति या असहमति व्यक्त की, हमें भी उसी परंपरा को सदनों में अपनाना चाहिए।
खरगे ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बड़ी मेहनत और सावधानी से तैयार किया गया भारत का संविधान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा है। यह हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है।
टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अंतःविषय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान-तिरुवनंतपुरम के वैज्ञानिक डॉ सी. आनंदरामकृष्णन को चावल को पौष्टिक तत्वों से समृद्ध करने की नयी तकनीक के अविष्कार के लिये पुरस्कृत किया जा रहा है। उनकी तकनीक के इस्तेमाल से चावल के सेवान में पाचन क्रिया के अंतर्गत शर्करा अपेक्षाकृत कम अनुपात में उत्पन्न होती है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री चिब ने प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने गौतम अडानी के घोटालों के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाला है लेकिन पीएम मोदी अपने मित्र पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
लोकसभा में अडानी और मणिपुर मामले पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दो बार की बाधा के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि साहित्य मानवता को सशक्त बनाता है और समाज को बेहतर बनाने के साथ साथ उसे नवजीवन देता है। एक कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी मुर्मु ने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लेखकों को सम्मान प्रदान किये।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गरलाडिन्ने मंडल में हुई।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि देश का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक बदलाव का मार्गदर्शक भी रहा है। ओम बिरला ने कहा कि 26 नवंबर को हम संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष तथा 10वां संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं। इन 75 वर्षों के दौरान संविधान ने हमारे लोकतंत्र को अवलंब दिया, सुदृढ़ किया और आज लोकतंत्र हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार सहकारिता के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है और इसमें राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की अहम भूमिका है। न्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से करोड़ों किसानों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने और नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को “भाजपा की सुनामी” करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह चुनाव परिणाम न केवल भाजपा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति महाराष्ट्र के लोगों के अपार स्नेह और अटूट विश्वास को भी प्रमाणित करता है।
जम्मू की एक महिला वकील ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित वकील ने कहा है कि सेना के जवान ने वीडियो भी शूट कर लिया था। वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे कर सालों से जवान शारीरिक शोषण करता रहा।
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलादर्शन प्रभाग ने अपनी प्रतिष्ठित श्रृंखला ‘मास्टर्स ऑफ हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक’ के अंतर्गत एक आकर्षक संगीत समारोह का आयोजन किया। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपने गहन योगदान के लिए प्रसिद्ध पंडित विद्याधर व्यास ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वियनतियाने लाओस में जापान के रक्षा मंत्री जनरल निकतानी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो पैसिफिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच, हमें आज वैश्विक परिस्थितियों पर भी लगातार नजर ऱखनी है। जब भारत और गयाना आजाद हुए थे, तो दुनिया के सामने अलग तरह की चुनौतियां थीं। आज 21वीं सदी की दुनिया के सामने, अलग तरह की चुनौतियां हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह निर्देश देते कहा कि हमारे देश में अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था...उच्च न्यायालय में उसका पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त किया गया था।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडाणी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में क्रिप्टो मुद्रा बिटक्वाइन के माध्यम से गबन करके 235 करोड़ रुपए चुनावों में खर्च करने का आज आरोप लगाया और इस घोटाले की जांच कराने की मांग की।