Thursday 19-Feb-2026

PM मोदी ने शीर्ष कैरेबियाई नेताओं से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी ने शीर्ष कैरेबियाई नेताओं से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है, जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं।

प्रधानमंत्री बुधवार को गुयाना पहुंचे। यह पिछले 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय राष्ट्र प्रमुख की पहली गुयाना यात्रा है। उन्होंने भारत-कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं से मुलाकात की। नरेंद्र मोदी दूसरे कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के अवसर पर मोदी ने राष्ट्रपति चान संतोखी (सूरीनाम) और राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली (गुयाना) तथा अपने छह समकक्षों फिलिप जे. पियरे (सेंट लूसिया), गैस्टन ब्राउन (एंटीगुआ और बारबुडा), डिकॉन मिशेल (ग्रेनाडा), फिलिप ब्रेव डेविस (बहामास), मिया अमोर मोटली (बारबाडोस) और डॉ. कीथ रोले (त्रिनिदाद और टोबैगो) से मुलाकात की।

impact add5

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। राष्ट्रपति का स्वयं भारत के साथ प्रगाढ़ संबंध है। दोनों नेताओं ने कौशल विकास, क्षमता निर्माण, कृषि, फार्मास्यूटिकल, शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय विकास सहयोग की समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बुनियादी ढांचे, जहाजरानी, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में गुयाना के लिए हमेशा एक विश्वसनीय साझेदार रहेगा।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6