Tuesday 21-Apr-2026

Tag : Pm modi

Nov 28, 2024

PM मोदी की सुरक्षा में तैनात नजर आई महिला SPG कमांडो, फोटो वायरल

पीएम मोदी के साथ जिस महिला कमांडो की फोटो वायरल हो रही है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि यह संसद भवन के अंदर की तस्वीर है। संसद भवन में एसपीजी की महिलाओं को डेप्लॉय किया जाता है। एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर एसपीजी महिला कमांडो किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।

Nov 25, 2024

जिन्हें जनता ने 80-90 बार नकारा... संसद सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

पीएम मोदी ने कहा कि समस्या नये सांसदों के लिये हो रही है उनके अधिकारों को कुछ लोग दबोच लेते हैं। लोकतंत्र में हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें। ले​किन 80 से 90 बार जनता द्वारा नकार दिये गये लोग जनता की आकांक्षाओं पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।

Nov 25, 2024

रोजा, नमाज, जकात और हज पर भी बैन लगा देंगे? वक्फ पर PM मोदी के बयान पर भड़के अरशद मदनी

मदनी ने पीएम मोदी के बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि कल वह यह भी कह सकते हैं कि नमाज, रोजा, हज और जकात का उल्लेख संविधान में कहीं नहीं है, इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री से इतने कमजोर बयान की उम्मीद नहीं थी, अगर उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता है तो वह संविधान के जानकार लोगों से इस बारे में जानकारी ले सकते थे।

Nov 24, 2024

PM मोदी ने की मन की बात, बच्चों से कहा- लाइब्रेरी से जुड़ें, नई तकनीक सीखें; विरासत बचाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों का पुस्तकालयों से जुड़ कर नवीनता एवं रचनात्मकता की ओर बढ़ने तथा नवीन प्रौद्योगिकी के साथ साथ, हमारी विरासत एवं संस्कृति की खोज कर समाज के सामने लाने का आह्वान किया और कहा कि जो देश, जो स्थान, अपने इतिहास को संजोकर रखता है, उसका भविष्य भी सुरक्षित रहता है।

Nov 23, 2024

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी सांसद की ओर से आया रिएक्शन, पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को “भाजपा की सुनामी” करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह चुनाव परिणाम न केवल भाजपा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति महाराष्ट्र के लोगों के अपार स्नेह और अटूट विश्वास को भी प्रमाणित करता है।

Nov 22, 2024

PM मोदी ने गुयाना को दिया 'लोकतंत्र प्रथम-मानवता प्रथम' का मंत्र, मतलब भी समझाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच, हमें आज वैश्विक परिस्थितियों पर भी लगातार नजर ऱखनी है। जब भारत और गयाना आजाद हुए थे, तो दुनिया के सामने अलग तरह की चुनौतियां थीं। आज 21वीं सदी की दुनिया के सामने, अलग तरह की चुनौतियां हैं।

Nov 21, 2024

PM मोदी ने शीर्ष कैरेबियाई नेताओं से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

Nov 21, 2024

PM मोदी को मिला गुयाना, डोमिनिका सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को दो कैरेबियाई देशों गुयाना और डोमिनिका ने अपने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। यह पहला अवसर है जब भारत के प्रधानमंत्री को दो देशों द्वारा एक ही दिन अपने-अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।

Nov 20, 2024

PM मोदी गुयाना पहुंचे, राष्ट्रपति इरफान अली ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मंगलवार को गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे जहां राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। पिछले 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा है।

Nov 19, 2024

Manipur violence: PM मोदी को हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए, सीएम को तुरंत हटाएं; कांग्रेस की नसीहत

चिदंबरम ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा कि मणिपुर संकट का समाधान 5,000 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस जवानों को भेजना नहीं है। यह स्वीकार करना अधिक समझदारी है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस संकट के कारण हैं और उन्हें तत्काल हटा देना चाहिए।

Nov 17, 2024

सच्चाई सामने आ रही है... गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर PM मोदी का रिएक्शन

दरअसल, पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा कि अच्छा है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक फर्जी नैरेटिव लंबे समय तक नहीं टिक सकता। अंत में सच्चाई हमेशा सामने आती है। हाल ही में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने एक बार फिर गोधरा कांड की घटना को चर्चा में ला दिया है।

Nov 16, 2024

गरीब, मध्यम वर्ग लेने लगा है जोखिम, देश में दिखने लगा है परिवर्तन : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने अच्छी आर्थिक नीतियों एवं सुशासन के बल पर जनता का आत्म विश्वास बढ़ाया है और गरीबों एवं मध्यम वर्ग के बीच जोखिम लेने की संस्कृति को पुनर्जीवित किया है जो भारत में बड़े बदलाव ला रही है।

Nov 16, 2024

Jhansi medical college Fire: 10 बच्चों की मौत का कौन है जिम्मेदार? सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, PM मोदी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन देखभाल ईकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गयी है। शुक्रवार रात एनआईसीयू वार्ड में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गयी और वहां मौजूद स्टाफ तथा लोग जिन भी बच्चों को लेकर निकल सके उन्हें लेकर निकले ।

Nov 15, 2024

जिनको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है; PM ने कहा- आदिवासियों ने ‘राजकुमार राम’ को ‘भगवान राम’ बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी समाज की मुश्किलें कम करने के लिए पीएम जन-मन योजना शुरू की। इसके तहत देश की सबसे पिछड़ी जनजातीय आबादी का विकास हो रहा है। अति पिछड़ी जनजातियों को हजारों पक्के घर दिए हैं।

Nov 15, 2024

नरेंद्र मोदी से नहीं डरती कांग्रेस, PM अरबपतियों की कठपुतली हैं; राहुल गांधी ने पीएम पर बोला हमला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज गोड्डा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं।

Nov 05, 2024

Sharda sinha health update: PM मोदी ने शारदा सिन्हा का हाल जाना, बेटे को किया फोन; वेंटिलेटर पर हैं लोक गायिका

प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Nov 04, 2024

Jharkhand Election: गढ़वा में पीएम मोदी की हुंकार, झारखंड में एनडीए की सरकार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

Nov 04, 2024

आंकड़ों का फर्जीवाड़ा करने में माहिर हैं नरेंद्र मोदी, कांग्रेस का PM पर बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि वह आंकड़ों का फर्जीवाड़ा करने में माहिर हैं, देश की अर्थव्यवस्था हर स्तर पर गिरी है, लेकिन इस विसफलता को लेकर वह देश की जनता को भरमा रहे हैं। खरगे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी नकली आख्यान वास्तविक कल्याण का विकल्प नहीं हो सकते।

Nov 02, 2024

गजनी मत बनिए, मशरूम छोड़िए; बादाम खाना शुरू करिए, कांग्रेस ने दी PM मोदी को नसीहत

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस जनता से जो वादे करती है उसे पूरा करती है जबकि नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद सारे वादे भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, गजनी मत बनिए। मशरूम खाना छोड़ कर अब बादाम खाना शुरू कीजिए ताकि आपको याद आ सके वो नारे जो आप लगाते थे।

Nov 01, 2024

PM मोदी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के स्थापना दिवस की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है।

Oct 31, 2024

नवंबर में बिहार दौर पर आ सकते हैं पीएम मोदी, 10 हजार करोड़ की देंगे सौगात!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। उनका दौरा दरभंगा में होने की संभावना है। अभी तिथि तय नहीं है। हालांकि, मध्य नवम्बर के बाद उनका बिहार दौरा प्रस्तावित है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

Oct 28, 2024

सी-295 के कारखाने से देश में नागरिक विमानों के विनिर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि वह आज के कार्यक्रम को परिवहन विमान के निर्माण से परे देख रहे हैं। उन्होंने पिछले दशक में भारत के विमानन क्षेत्र की अभूतपूर्व वृद्धि और परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश के सैकड़ों छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है, साथ ही देश को विमानन का केंद्र बनाने के लिए काम कर रहा है।

Oct 25, 2024

दुनिया की स्थिरता, भरोसे और पारदर्शिता का मजबूत आधार है भारत: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया की स्थिरता, सातत्य, भरोसे और पारदर्शिता का मजबूत आधार बताते हुए जर्मनी के उद्योग जगत का भारतीय प्रतिभा एवं नवान्वेषण को अपनाने और विश्व के बेहतर भविष्य के लिए योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Sep 25, 2024

VIDEO: अपने शब्द वापस लेती हूं... कंगना रनौत का यू-टर्न, कृषि कानून पर दिए अपने बयान को लिया वापस

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानून पर बयान देकर देश का सियासी पारा बढ़ा दिया। उन्होंने अपने बयान में ही उम्मीद जताई थी कि इस पर विवाद हो सकता है। कंगना के बयान को निजी बताते हुए बीजेपी ने बयान से किनारा कर लिया।

Sep 24, 2024

PM मोदी ने न्यूयॉर्क में आर्मेनियाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात, X पर शेयर किया फोटो

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर के दौरान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से मिलकर बहुत अच्छा लगा। पीएम मोदी ने होली सी के अधिकारी के साथ अपनी मुलाकात पर कहा कि न्यूयॉर्क में होली सी के विदेश सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।

Sep 19, 2024

मेरा मिशन जम्मू-कश्मीर को अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार की ‘राजनीतिक जागीरदारी’ से मुक्त कराना: PM मोदी

अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार के खिलाफ अपने हमले को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ये पार्टियां बेचैन हैं। इन तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों में डर और अनिश्चितता पैदा की है। लेकिन अब समय बदल गया है, हम लोगों को इन परिवारों के जाल में नहीं फंसने देंगे।

Sep 17, 2024

PM मोदी को कुछ इस अंदाज में नीतीश कुमार ने किया बर्थडे विश, RJD ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि नीतीश कुमार के द्वारा पीएम मोदी को बर्थडे विश करने की टाइमिंग को लेकर आरजेडी ने कटाक्ष किया है।

Aug 28, 2024

जन धन योजना के 10 साल पूरे, 52 करोड़ से ज्यादा खोले गए अकाउंट्स; पीएम मोदी ने X पर दी बधाई

पहली बार देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को ऐतिहासिक लाल किले से इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को पूरे देश भर में की गई थी। यह योजना कई मकसदों के साथ शुरू की गई थी और इसका फायदा भी सरकार को मिला।

Aug 25, 2024

न्याय को सरल एवं स्पष्ट बनाने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्याय को सरल एवं स्पष्ट बनाने के लिए सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय एकता न्याय व्यवस्था का नींव का पत्थर है और यह जितना मजबूत होगा, हमारे देश की व्यवस्थाएं उतनी ही मजबूत होगी।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3