Tuesday 03-Nov-2026

जिनको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है; PM ने कहा- आदिवासियों ने ‘राजकुमार राम’ को ‘भगवान राम’ बनाया

जिनको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है; PM ने कहा- आदिवासियों ने ‘राजकुमार राम’ को ‘भगवान राम’ बनाया

जमुई, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज को ‘राजकुमार राम’ को ‘भगवान राम’ बनाने का श्रेय दिया वहीं देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर आदिवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूजता है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को जमुई जिले के बल्लोपुर गांव में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में आदिवासियों के लिए 6640 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान सभा का संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज वह है, जिसने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया। आदिवासी समाज ने भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए, सैकड़ों सालों की लड़ाई को नेतृत्व दिया। आजादी के बाद के दशकों में आदिवासी इतिहास के योगदान को मिटाने के लिए कोशिश की गई। इसके पीछे भी स्वार्थ भरी राजनीति थी। राजनीति यह कि भारत की आजादी के लिए केवल एक ही दल को श्रेय दिया जाए।

impact add4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी समाज की मुश्किलें कम करने के लिए पीएम जन-मन योजना शुरू की। इसके तहत देश की सबसे पिछड़ी जनजातीय आबादी का विकास हो रहा है। अति पिछड़ी जनजातियों को हजारों पक्के घर दिए हैं। आदिवासी बस्तियों को जोड़ने के लिए पक्की सड़कें बनाई जा रही हैं। सैकड़ों गांवों में हर घर नल से जल पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1