Tuesday 21-Apr-2026

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने पर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, पर्वत से लगाई छलांग; ऐसे बची जान...

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने पर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, पर्वत से लगाई छलांग; ऐसे बची जान...

नालंदा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर लड़की ने पर्वत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जिले के सोहराय थाना क्षेत्र स्थित हिरण्य पर्वत की है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।

सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। परिजनों के अनुसार लड़की इसमें असफल हो गयी है। लड़की तनाव में थी, इसलिए आत्महत्या का प्रयास किया गया है। लड़की का अभी इलाज चल रहा है।

impact add2

स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की पहाड़ पर छलांग लगाने के बाद नीचे पेड़ पर अटक गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक घंटे के मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और लड़की को एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया।