Saturday 19-Sep-2026

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी सांसद की ओर से आया रिएक्शन, पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी सांसद की ओर से आया रिएक्शन, पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को “भाजपा की सुनामी” करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह चुनाव परिणाम न केवल भाजपा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति महाराष्ट्र के लोगों के अपार स्नेह और अटूट विश्वास को भी प्रमाणित करता है।

खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मंत्र महाराष्ट्र की जनता के दिलों में गहराई से अंकित हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के प्रमुख कारणों में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्माई नेतृत्व, उनकी नीतियों और दृष्टिकोण में जनता का विश्वास, भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, भाजपा सरकार का विकास और स्थिरता पर ध्यान देना है।

impact add6

उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता का श्री मोदी नेतृत्व और भाजपा के सिद्धांतों में विश्वास का प्रतीक है। महाराष्ट्र की जनता ने यह दिखा दिया है कि वह स्थिरता, विकास और बेहतर प्रशासन को प्राथमिकता देती है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5