Saturday 13-Jun-2026

गजनी मत बनिए, मशरूम छोड़िए; बादाम खाना शुरू करिए, कांग्रेस ने दी PM मोदी को नसीहत

गजनी मत बनिए, मशरूम छोड़िए; बादाम खाना शुरू करिए, कांग्रेस ने दी PM मोदी को नसीहत

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर गारंटी और वादे भूलने के आरोपों को बेबुनियाद एवं असत्य करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने वादे याद हैं, इसलिए पीएम को अपने वादों की चिंता करनी चाहिए। पवन खेड़ा ने वीडियो जारी कर कहा कि वादे भूलने की आदत आपकी है। आप अपने वादे याद रखने की बजाय कांग्रेस के उन वादों की बात करती है जो कांग्रेस सरकारें लागू कर चुकी है। हमें अपनी गारंटी याद हैं, आपको घबराना चाहिए कि हमें आपके वादे याद हैं। नरेंद्र मोदी जवाब दें पेट्रोल-डीजल का क्या हुआ, गंगा मैया का क्या हुआ, महिलाओं से किए वादे का क्या हुआ, रुपये पर डॉलर की मार।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सिर्फ वादे करती है। लोग उनकी हकीकत को पहचान चुके हैं और यही वजह है कि जब भी भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी बोलना शुरू करते हैं तो लोग उनको लपेटना शुरू कर देते हैं। प्रधानमंत्री ने जनता से जो भी वादे किए हैं, सब जुमले साबित हुए हैं। आपने इस तरह असत्य बोलकर प्रधानमंत्री पद की मर्यादा को भी कमजोर कर दिया है। आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं जबकि सच यह है कि जनता से किए उनके वायदे जुमले साबित हुए हैं और कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है।

impact add2

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस जनता से जो वादे करती है उसे पूरा करती है जबकि नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद सारे वादे भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, गजनी मत बनिए। मशरूम खाना छोड़ कर अब बादाम खाना शुरू कीजिए ताकि आपको याद आ सके वो नारे जो आप लगाते थे- बहुत हुई डॉलर की मार, अब की बार किसकी सरकार। बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अब की बार किसकी सरकार। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के दूसरे नेताओं ने आपके आरोपों का खंडन किया तो आपको अपना ट्वीट तक डिलीट करने को मजबूत होना पड़ा। हमारी गारंटी हमको याद है कर्नाटक सरकार ने जिन पांच गारंटियों का वादा किया था वे पांचों लागू कर दी है। हिमाचल सरकार ने भी सारी गारंटियों को लागू कर दिया है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1