Monday 11-May-2026

PM मोदी की सुरक्षा में तैनात नजर आई महिला SPG कमांडो, फोटो वायरल

PM मोदी की सुरक्षा में तैनात नजर आई महिला SPG कमांडो, फोटो वायरल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे एक महिला एसपीजी कमांडो की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर यूजर्स अलग-अलग ट्वीट कर रहे हैं। आजतक के हवाले से बताया गया है कि एसपीजी में महिलाएं कोई पहली बार नहीं आई हैं। एसपीजी में महिला को पहले से ही सुरक्षा में रखा जाता रहा है। शुरुआती दौर में एसपीजी में महिलाओं को एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के लिए रखा जाता था।

पीएम मोदी के साथ जिस महिला कमांडो की फोटो वायरल हो रही है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि यह संसद भवन के अंदर की तस्वीर है। संसद भवन में एसपीजी की महिलाओं को डेप्लॉय किया जाता है। एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर एसपीजी महिला कमांडो किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात महिला SPG कमांडो की तस्वीर साझा करते हुए उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता की सराहना की। रवनीत बिट्टू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि भारत की शान, नारी शक्ति की पहचान! SPG में ड्यूटी पर तैनात हमारी साहसी महिला सुरक्षा अधिकारी देश की सेवा और सुरक्षा में नया मानदंड स्थापित कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। यह नया भारत है, जहां महिलाएं आत्मनिर्भरता और ताकत की मिसाल बन रही हैं।

impact add4

महिला SPG कमांडो की क्या-क्या जिम्मेदारियां हैं?
- एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर SPG की ये महिलाएं किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।
- इसके साथ ही यह एसपीजी की महिलाएं पार्लियामेंट में पहले से ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आने जाने वालों पर नजर रखती हैं या फिर कोई महिला गेस्ट जब पीएम से मिलने आती हैं तो उनकी निगरानी, फ्रिस्किंग और PM तक गेस्ट को पहुंचाने के लिए रखा जाता है।
- आजतक के अनुसार अभी क्लोज प्रोटेक्शन टीम यानी (CPT) के लिए महिला कमांडो डिप्लॉयमेंट 2015 के बाद से किया जाने लगा है।
- यही नहीं जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उस दौरान भी महिला एसपीजी कमांडो को विदेश भी भेजा जाता है जो वहां एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) के लिए काम करती हैं।
- इसके साथ ही वहां पर वह एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर जाकर सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर अधिकारियों की मदद करती हैं।
- इस समय SPG में करीब 100 के आसपास महिला कमांडो हैं जो क्लोज प्रोटेक्शन में तो रहती ही हैं, इसके साथ ही एडवांस सिक्योरिटी लाइजन में भी इनको तैनात किया जाता है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4