Tuesday 03-Nov-2026

PM मोदी गुयाना पहुंचे, राष्ट्रपति इरफान अली ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

PM मोदी गुयाना पहुंचे, राष्ट्रपति इरफान अली ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मंगलवार को गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे जहां राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। पिछले 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा है। मंगलवार देर रात गुयाना के समयानुसार हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ चर्चा करेंगे , गुयाना के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे एवं गुयाना की संसद और प्रवासी भारतीयों की एक सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जॉर्जटाउन, गुयाना में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत की दीर्घकालिक मित्रता को और बढ़ाने के लिए कैरिकॉम सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

इससे पहले 2023 में राष्ट्रपति अली मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे। तब उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

impact add2

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1