Tuesday 21-Apr-2026

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग जारी, अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर भी वोट डालने पहुंचे

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग जारी, अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर भी वोट डालने पहुंचे

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन देखने को मिली। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है और छह बजे शाम तक मतदान चलेगा। मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े मतदाता मतदान कर सकेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पांच करोड़ से अधिक पुरुष, 4.68 करोड़ से अधिक महिला और 6101 थर्ड जेंडर सहित 9.70 करोड़ से अधिक मतदाता 1,00,427 मतदान केंद्रों पर 4136 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान केंद्रों पर 1,64,996 बैलेट यूनिट, 1,19,439 कंट्रोल यूनिट और 128531 वीवीपीएटी मशीनें लगी हुई हैं।

महाराष्ट्र के नांदेड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे में 6.03 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में अभी तक कहीं से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में खराबी और न ही कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग चल रहा है।