Thursday 30-Apr-2026

नवंबर में बिहार दौर पर आ सकते हैं पीएम मोदी, 10 हजार करोड़ की देंगे सौगात!

नवंबर में बिहार दौर पर आ सकते हैं पीएम मोदी, 10 हजार करोड़ की देंगे सौगात!

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। उनका दौरा दरभंगा में होने की संभावना है। अभी तिथि तय नहीं है। हालांकि, मध्य नवम्बर के बाद उनका बिहार दौरा प्रस्तावित है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। खासकर राज्य में अवस्थित केंद्र सरकार के विभागों से उन परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है, जिनका शिलान्यास या उद्घाटन किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री के दौरे में दरभंगा एम्स का शिलान्यास होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ नेशनल हाईवे परियोजनाओं का भी शिलान्यास या उद्घाटन किया जा सकता है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, बिहार दौरे में पीएम प्रदेशवासियों को लगभग 10 हजार करोड़ की एनएच परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी होने वाली या निर्माण शुरू होने वाली परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री कुछ देर के लिए चार नवम्बर को बिहार आएंगे। वे झारखंड में हो रहे चुनाव में प्रचार करने आ रहे हैं।

impact add2

भाजपा नेताओं के अनुसार, पीएम चार नवम्बर को गया एयरपोर्ट आएंगे। गया से वह पलामू जाएंगे और वहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पलामू से गया होते हुए दिल्ली रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को देखते हुए बिहार भाजपा के वरीय नेता गया एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी करेंगे।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5