Thursday 30-Apr-2026

जन धन योजना के 10 साल पूरे, 52 करोड़ से ज्यादा खोले गए अकाउंट्स; पीएम मोदी ने X पर दी बधाई

जन धन योजना के 10 साल पूरे, 52 करोड़ से ज्यादा खोले गए अकाउंट्स; पीएम मोदी ने X पर दी बधाई

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों और योजना को सफल बनाने में योगदान करने वालों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर बुधवार को कहा कि आज, हम एक महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित कर रहे हैं- जन धन योजना के 10 वर्ष। सभी लाभार्थियों को बधाई और उन सभी को बधाई जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने की दिशा में काम किया। जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए के समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।

इस योजना में सरकार के द्वारा अकाउंट खुलवाने वालों को इतनी सहूलियत दी गई वह जीरो बैलेंस पर अपना अकाउंट बैंक में खुलवा सकते हैं। इसके लिए किसी पहचानकर्ता की भी जरूरत नहीं थी। सरकारी डेटा के मुताबिक, अभी 52.39 करोड़ से ज्यादा इसके बेनिफिशरीज की संख्या हो गई है।

बता दें कि पहली बार देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को ऐतिहासिक लाल किले से इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को पूरे देश भर में की गई थी। यह योजना कई मकसदों के साथ शुरू की गई थी और इसका फायदा भी सरकार को मिला। कोरोना महामारी के दौरान जब लोगों तक सरकार को पैसे पहुंचानी थी तो इसके जरिए ही सरकार ने रकम को लोगों तक बतौर सहायता पहुंचाया। वहीं किसान सम्मान निधि और नरेगा और मनरेगा जैसी प्रोजेक्ट्स के पैसे भी लोगों के अकाउंट में सीधे पहुंचते रहे। वह भी इसी जनधन अकाउंट की वजह से संभव हो पाया।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6