Tuesday 28-Jul-2026

PM मोदी को कुछ इस अंदाज में नीतीश कुमार ने किया बर्थडे विश, RJD ने कसा तंज

PM मोदी को कुछ इस अंदाज में नीतीश कुमार ने किया बर्थडे विश, RJD ने कसा तंज

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि नीतीश कुमार के द्वारा पीएम मोदी को बर्थडे विश करने की टाइमिंग को लेकर आरजेडी ने कटाक्ष किया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सोशल मीडिया मंच एक्स पर सोमवार की रात ठीक 12 बजे ही पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

इस पर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी एक्स पर लिखा कि इतनी शीघ्रता से अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है। मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे। बारह बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट पर दिया गया। काश इतनी तत्परता बिहार में हो रहे हत्या बलात्कार पर भी दिखा पाते। बेरोजगारी दिवस पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश किए हैं, वाह मुख्यमंत्री जी वाह।

impact add6

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4