Saturday 13-Jun-2026

सरकार सहकारिता के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है: अमित शाह

सरकार सहकारिता के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है: अमित शाह

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार सहकारिता के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है और इसमें राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की अहम भूमिका है। शाह ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 91वीं आम परिषद की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से करोड़ों किसानों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने और नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1