दिल्ली में हुईं वारदातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैला रखी है। केजरीवाल ने कहा लॉरेंस बिश्नोई कौन है, अमित शाह को बताना पड़ेगा। क्या लॉरेंस बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है?
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई।
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम और सरकार का खाका तैयार हो गया है। गुरुवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर दो घंटे तक चली बैठक में इस संबंध में फैसले ले लिए गए। नए मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान भाजपा विधायक दल की अगले एक-दो दिन में होने वाली बैठक में किया जाएगा।
उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को नहीं, गुंडों को रोंके। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज लोग डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। अमित शाह बताएं क्या हो रहा है, क्या आप मानते हैं कि दिल्ली आप से नहीं संभल रही है।
भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी। इसे लेकर पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में तीन दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि छोड़िए ललन सिंह की बात, हम लोगों के साथ थे तो प्रधानमंत्री और अमित शाह को क्या-क्या बोलते थे। इधर हैं तो इधर की बात करेंगे, उधर हैं तो इधर की बात करेंगे। उनकी अपनी कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार सहकारिता के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है और इसमें राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की अहम भूमिका है। न्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से करोड़ों किसानों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने और नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के प्रमुख व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा और महायुति की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में लोगों के भरोसे के प्रतिबिंब को दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शाह ने कहा कि अपराध के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है।
लाल बिहारी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कराके गृह मंत्री अमित शाह जी यूपी के लोगों को डराना चाहते हैं। यह बताना चाहते हैं कि अगर नहीं मानोगे तो उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की घटनाएं होगी, इसलिए फ्री में दिखवा रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि हमें नए सिरे से इसके स्वरूप, सहभागिता, इनपुट्स लेने की पद्धति, अनुसंधान और विकास को पुलिस स्टेशन से नीचे बीट कॉंस्टेबल तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस पर समग्रता से विचार करने का समय आ गया है।
मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कुछ अन्य क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। हिंसा की घटनाओं के बाद उग्र भीड़ ने कुछ विधायक को और मंत्रियों के घरों पर तोड़फोड़ तथा आगजनी भी की है जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आदिवासी महानायकों के स्वाधीनता संग्राम में दिये गये बलिदान और समाज के निर्माण में योगदान की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान की दिशा में अनेक कदम उठाये हैं और कई योजनाएं शुरू की हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जल्द ही गठित होने वाली महिला बटालियन हवाई अड्डों और मेट्रो रेल जैसी देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी और कमांडो के रूप में अतिविशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) को सुरक्षा प्रदान करेगी।
अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले धनबाद जिले के बाघमारा में झारखंड के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी।
भारत ने कनाडा के एक उप मंत्री द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह पर बिना सबूत आरोप लगाने और भारतीय राजनयिकों को धमकाने एवं उत्पीड़न पर कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए कनाडा सरकार को चेतावनी दी कि उसकी इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाइयों से द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवा पुलिस अधिकारियों से नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा का मूल बिंदु है। अमित शाह ने भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच के प्रोबेशनर्स से संवाद किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने ट्रेनिंग से जुड़े अपने अनुभव केन्द्रीय गृह मंत्री से साझा किए।
अमित शाह ने विदेशी धरती पर दिए बयानों को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहरा किया और कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गयी है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार देर रात द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। झारखंड लौटने के बाद उन्हें नया सुरक्षा कवर दिया जाएगा