Saturday 19-Sep-2026

दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं, अमित शाह ने अधिकारियों को चेताया

दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं, अमित शाह ने अधिकारियों को चेताया

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शाह ने कहा कि अपराध के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिल्ली पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जवाबदेही है कि हर एक दिल्लीवासी खुद को पुर्णतः सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें देख दिल्लीवासियों में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय का भाव पैदा होना चाहिए।

impact add4

अमित शाह ने कहा कि पुलिस को नागरिक सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाना चाहिए और बच्चों, महिलाओं तथा वरीष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4