Tuesday 28-Jul-2026

तेजस्वी ने क्यों कहा, ललन सिंह की बात छोड़िये... पीएम मोदी और अमित शाह का लिया नाम

तेजस्वी ने क्यों कहा, ललन सिंह की बात छोड़िये... पीएम मोदी और अमित शाह का लिया नाम

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह के एक बयान ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। ललन सिंह ने कहा है कि अल्पसंख्यक समाज नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार किया है। सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि छोड़िए ललन सिंह की बात, हम लोगों के साथ थे तो प्रधानमंत्री और अमित शाह को क्या-क्या बोलते थे। इधर हैं तो इधर की बात करेंगे, उधर हैं तो इधर की बात करेंगे। उनकी अपनी कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम देख लीजिए उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है। आज खुलेआम पुलिस को क्रिमिनल बना दिया गया है। पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम है कानून-व्यवस्था संभालना, लेकिन जिस तरीके से पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है पुलिस को क्रिमिनल बना दिया गया है, यह सबके सामने है।

impact add5

बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि पूरे देश में दंगा हो, लेकिन अगर बिहार में लोगों ने यह कोशिश की तो हम लोग चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं। वक्फ बोर्ड को लेकर पटना में कल जो जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक हुई, उसमें यह कहे जाने पर कि नीतीश कुमार को इस मामले पर अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए। इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप (मीडिया) पहले इस पर नीतीश कुमार का स्टैंड लीजिए उसके बाद हमसे बात कीजिए।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4