Wednesday 26-Aug-2026

अमित शाह से नहीं संभल रही दिल्ली? कानून-व्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला

अमित शाह से नहीं संभल रही दिल्ली? कानून-व्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है। पार्टी कार्यालय में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर जगह डर और असुरक्षा का माहौल है। महिलाएं शाम सात बजे के बाद बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं और मां-बाप अपनी बेटियों के बाहर जाने को लेकर चिंतित रहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले आप लोगों ने मुझे जिम्मेदारी दी थी, आप ने कहा स्कूल, बिजली, हॉस्पिटल , पानी ठीक करो,मैंने कर दी। मैंने दिल्ली में विकास करने की अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन 10 साल में अमित शाह कानून व्यवस्था को बेहतर करने में फेल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को पढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी थी, हमने बेटी को पढ़ाया। वहीं बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह के पास थी, उन्होंने बेटी को नहीं बचाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

impact add1

बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ता रोकने पर केजरीवाल ने कहा कि मैं एक व्यापारी से मिलने के लिए नांगलोई गया था, लेकिन बीजेपी के लोगों ने उन्हें जाने नहीं दिया। उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को नहीं, गुंडों को रोंके। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज लोग डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। अमित शाह बताएं क्या हो रहा है, क्या आप मानते हैं कि दिल्ली आप से नहीं संभल रही है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6