दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए पकड़ा गया व्यक्ति पदयात्रा अभियान के दौरान उन पर स्प्रिट फेंककर उन्हें जलाना चाहता था। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट में आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रही है।
गौरव भाटिया ने कहा कि कट्टर बेईमान और पापी आम आदमी पार्टी अब कट्टर गुंडों की पार्टी बन गई है। पापी आप का विधायक भी है और गैंगस्टर भी है। पापी आप का सबसे बड़ा समर्थक गैंगस्टर हैं, जो खुलेआम वसूली करते हैं। पापी आप का गुंडा विधायक अरविंद केजरीवाल की सहमति से अब वसूली और फिरौती का रैकेट चला रहा है।
दिल्ली में हुईं वारदातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैला रखी है। केजरीवाल ने कहा लॉरेंस बिश्नोई कौन है, अमित शाह को बताना पड़ेगा। क्या लॉरेंस बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है?
उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को नहीं, गुंडों को रोंके। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज लोग डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। अमित शाह बताएं क्या हो रहा है, क्या आप मानते हैं कि दिल्ली आप से नहीं संभल रही है।
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 28 नवंबर तक का समय दिया। याचिका में दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े कथित धन शोधन मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अपेक्षित मंजूरी की एक प्रति मांगी गई थी।
आप ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से आप में शामिल हुए हैं।
दिल्ली सरकार के मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिकता सदस्यता से रविवार को इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर इसका ऐलान किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे।
कैलाश गहलोत ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपको सबसे पहले एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं।
ईडी द्वारा दायर शिकायतों के संबंध में अदालत ने जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दिया गया था। ईडी ने केजरीवाल के पूर्व नोटिस के बावजूद उनके समक्ष पेश न होने पर समन जारी किया था। ईडी ने याचिका का विरोध किया और हाईकोर्ट ने अब मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को तय की है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लागू न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार और अन्य अधिकारियों से सोमवार को कहा कि वे राजधानी क्षेत्र में पटाखों के इस्तेमाल पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के पर विचार करें।
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी बहुत ताकतवर हैं और अथाह पैसा है उनके पास, पर मोदी भगवान नहीं हैं। भगवान तो है इस दुनिया में, कोई उसे भगवान कहता है तो कोई उसे अल्लाह कहता है। कोई तो शक्ति है, वो हमारे साथ है।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा के एक नेता से मिला। मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार कर आप लोगों को क्या फायदा हुआ? उनके जवाब सुनकर भौचक्का रह गया। उनका मक़सद सरकार को अस्थिर करके दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था।
बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था। मेरा कसूर ये है कि दस साल दिल्ली का सीएम रहते हुए मैंने अच्छे स्कूल बनाए। दिल्ली और पंजाब में लोगों को फ्री में बिजली दी. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराए। इतने काम कोई भ्रष्ट आदमी तो नहीं कर सकता न।
आतिशी का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन है। दरअसल, आतिशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बहू हैं। करीब 18 साल पहले वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहने वाले प्रवीण सिंह से उनकी शादी हुई थी। उनका परिवार आज भी यहीं रहता है।
गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर कहा कि यह सारे के सारे लोग परिवारवाद से जुड़े हुए हैं। लोगों को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में एक साथ राज करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग सामाजिक विद्वेष पैदा कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि ये तो होना ही था। ये हर एक केस में होगा, क्योंकि सारे केस बीजेपी के ऑफिस में फेक बनाए गए थे।
सु्प्रीम कोर्ट दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुकदमे में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत की मांग और इसी मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर शुक्रवार 13 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगा।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम के लिए जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक संवैधानिक पद के पदाधिकारी हैं और उनके भागने का कोई खतरा नहीं है। इस पर एसवी राजू ने कहा कि कानून में कोई भी खास आदमी नहीं होता, सब आम आदमी होते हैं।
अमानतुल्लाह ने फ़ेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईडी तलाशी के नाम पर उन्हें गिरफ़्तार करने आई है। उन्होंने कहा कि उनकी सास कैंसर से पीड़ित है और वह मेरे घर पर हैं। चार दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बात की जानकारी जाँच एजेंसी को भी दी थी और उनके हर नोटिस का जवाब दिया था। तलाशी का मक़सद सिर्फ़ हमें गिरफ़्तार करना है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज अलग-अलग मुकदमों में मार्च से न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधान पार्षद के. कविता को सशर्तों के साथ मंगलवार को जमानत दे दी।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने वाली और इसी मुकदमे में जमानत की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।