Tuesday 28-Jul-2026

दिल्ली चुनाव: AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 कैंडिडेटों के नाम का ऐलान; कांग्रेस-BJP छोड़कर आए 6 नेताओं को टिकट

दिल्ली चुनाव: AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 कैंडिडेटों के नाम का ऐलान; कांग्रेस-BJP छोड़कर आए 6 नेताओं को टिकट

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गयी।

पहली सूची में उम्मीदवारों में छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, मटियाला से सुमेश शौकीन शामिल हैं।

आप ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से आप में शामिल हुए हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6