दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए पकड़ा गया व्यक्ति पदयात्रा अभियान के दौरान उन पर स्प्रिट फेंककर उन्हें जलाना चाहता था। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट में आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रही है।
संजय सिंह ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्त गौतम अडानी ने भारत को शर्मसार किया है। पूरी दुनिया में श्री मोदी और उनके दोस्त की वजह से भारत की बेइज्जती हुई है। यह बहुत अफसोस की बात है।
आप ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से आप में शामिल हुए हैं।
दिल्ली सरकार के मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिकता सदस्यता से रविवार को इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर इसका ऐलान किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे।
संजय सिंह ने कहा कि वह ऐसी बात कर नहीं सकते हैं क्योंकि वह पांच साल तक खुद सरकार का हिस्सा रहे हैं। वह इस पार्टी का हिस्सा रहे हैं। यह सारी भाजपा की स्क्रिप्ट है। वह जिस तरह की पटकथा बनाकर देगी और जिस तरह का षड़यंत्र उन्होंने गहलोत के खिलाफ किया है, उन्हें उसी तरह से बोलना पड़ेगा।
आम आदमी पार्टी (आप)ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठ पूजा पर शानदार व्यवस्था करके पूर्वांचल के लोगों के साथ खड़े होते हैं और भाजपा (भाजपा) बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करती है।
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी बहुत ताकतवर हैं और अथाह पैसा है उनके पास, पर मोदी भगवान नहीं हैं। भगवान तो है इस दुनिया में, कोई उसे भगवान कहता है तो कोई उसे अल्लाह कहता है। कोई तो शक्ति है, वो हमारे साथ है।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा के एक नेता से मिला। मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार कर आप लोगों को क्या फायदा हुआ? उनके जवाब सुनकर भौचक्का रह गया। उनका मक़सद सरकार को अस्थिर करके दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था।
बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था। मेरा कसूर ये है कि दस साल दिल्ली का सीएम रहते हुए मैंने अच्छे स्कूल बनाए। दिल्ली और पंजाब में लोगों को फ्री में बिजली दी. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराए। इतने काम कोई भ्रष्ट आदमी तो नहीं कर सकता न।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।
अमानतुल्लाह ने फ़ेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईडी तलाशी के नाम पर उन्हें गिरफ़्तार करने आई है। उन्होंने कहा कि उनकी सास कैंसर से पीड़ित है और वह मेरे घर पर हैं। चार दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बात की जानकारी जाँच एजेंसी को भी दी थी और उनके हर नोटिस का जवाब दिया था। तलाशी का मक़सद सिर्फ़ हमें गिरफ़्तार करना है।