Sunday 07-Jun-2026

जेल से बाहर आ गया हूं, दिल्ली की जनता चिंता ना करे; CM आतिशी के सामने ये क्या बोल गए अरविंद केजरीवाल?

जेल से बाहर आ गया हूं, दिल्ली की जनता चिंता ना करे; CM आतिशी के सामने ये क्या बोल गए अरविंद केजरीवाल?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके जेल जाने के बाद सड़कों के काम लंबित पड़े हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जायेगा। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय की सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें। मैं आ गया हूं और हम सभी लंबित काम शुरू करेंगे। अभी हम दिल्ली विश्वविद्यालय में खड़े हैं। यहां की सड़क टूटी हुई है। मैंने मुख्यमंत्री आतिशी से बात की है, इसे जल्द ठीक किया जाएगा। दिल्ली की अन्य सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा के एक नेता से मिला। मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार कर आप लोगों को क्या फायदा हुआ? उनके जवाब सुनकर भौचक्का रह गया। उनका मक़सद सरकार को अस्थिर करके दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था। अब मैं, दिल्ली वालों से कहने आया हूं कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं, जनता का कोई काम नहीं रुकने दूंगा। दिल्ली के सभी रुके हुए काम तीव्र गति से पूरे किए जाएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने की वजह से दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल सीट बदल गई है। पहले अरविंद केजरीवाल की सीट संख्या 1 थी। अब 41 नंबर सीट पर बैठेंगे, जबकि मंत्री से मुख्यमंत्री बनीं आतिशी पहले 19 नंबर सीट पर बैठती थी, अब 1 नंबर सीट पर बैठेंगी। उपमुख्यमंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया पहले अरविंद केजरीवाल के ठीक बराबर में सीट नंबर 2 पर बैठते थे। अब भी केजरीवाल के साथ लेकिन सीट नंबर 40 पर बैठेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी के बराबर में सीट नंबर 2 पर सौरभ भारद्वाज बैठेंगे।

impact add4

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4