Tuesday 21-Apr-2026

Tag : Delhi news

Nov 30, 2024

संगीत की सुरमयी रात: आसियान-इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल ने रचा ऐतिहासिक समागम

राष्ट्रीय राजधानी के पुराना किला के ऐतिहासिक परिसर में आसियान इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल के तीसरे संस्करण की भव्‍य शुरुआत हुई। इस उत्सव ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया, जहां हर किसी को मुफ्त प्रवेश दिया और रचनात्मकता एवं संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Nov 29, 2024

दिल्ली के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाओं को बचाया गया; दलाल गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सेक्स रैकेट के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह दलाल का काम करती थी।

Nov 28, 2024

अमित शाह से नहीं संभल रही दिल्ली? कानून-व्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला

उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को नहीं, गुंडों को रोंके। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज लोग डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। अमित शाह बताएं क्या हो रहा है, क्या आप मानते हैं कि दिल्ली आप से नहीं संभल रही है।

Nov 28, 2024

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका, एक युवक घायल; मौके पर पहुंच FSL की टीम

राष्ट्रीय राजधानी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ है। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 11.48 बजे धमाके के संबंध में कॉल आई, जिसके बाद तुरंत मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया।

Nov 22, 2024

आईजीएनसीए में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शानदार संध्या का आयोजन

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलादर्शन प्रभाग ने अपनी प्रतिष्ठित श्रृंखला ‘मास्टर्स ऑफ हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक’ के अंतर्गत एक आकर्षक संगीत समारोह का आयोजन किया। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपने गहन योगदान के लिए प्रसिद्ध पंडित विद्याधर व्यास ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Nov 18, 2024

दिल्ली में दमघोंटू हवा, पब्लिक के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी; क्या करें और क्या ना करें?

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अति गंभीर’ श्रेणी को पार कर इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। इसके मद्देनजर चिकित्सकों ने इसके स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में चिंता जताई है और आगाह किया है कि जहरीली हवा न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर समूहों को बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

Nov 17, 2024

कैलाश गहलोत ने AAP से दिया इस्तीफा, अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर कारण भी बताया

कैलाश गहलोत ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपको सबसे पहले एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं।

Sep 26, 2024

जेल से बाहर आ गया हूं, दिल्ली की जनता चिंता ना करे; CM आतिशी के सामने ये क्या बोल गए अरविंद केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा के एक नेता से मिला। मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार कर आप लोगों को क्या फायदा हुआ? उनके जवाब सुनकर भौचक्का रह गया। उनका मक़सद सरकार को अस्थिर करके दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था।

Sep 18, 2024

दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरा बिल्डिंग का एक हिस्सा, 3 लोगों की मौत; 14 घायल

दिल्ली के करोल बाग में दो मंजिला एक मकान के बुधवार सुबह ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान ढहने के बाद इसके मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4