Tuesday 14-Apr-2026

दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरा बिल्डिंग का एक हिस्सा, 3 लोगों की मौत; 14 घायल

दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरा बिल्डिंग का एक हिस्सा, 3 लोगों की मौत; 14 घायल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली के करोल बाग में दो मंजिला एक मकान के बुधवार सुबह ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान ढहने के बाद इसके मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है।

इस बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने करोल बाग इलाक़े में मकान गिरने की घटना को दुखद करार देते पीड़ितों की हर संभव मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है। आतिशी ने एक्स पर कहा कि करोल बाग इलाक़े में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है। मैंने ज़िलाधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएँ और इस हादसे के कारणों का पता लगाएँ। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएं, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी। उल्लेखनीय है कि करोल बाग इलाके में एक इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5