होली पर अमेरिका से गाँव आए एनआरआई की शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। राहुल कई सालों से अमेरिका मे नौकरी कर रहे थे और कुछ दिनों पहले ही होली पर गाँव आए थे।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए पकड़ा गया व्यक्ति पदयात्रा अभियान के दौरान उन पर स्प्रिट फेंककर उन्हें जलाना चाहता था। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी।
राष्ट्रीय राजधानी के पुराना किला के ऐतिहासिक परिसर में आसियान इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल के तीसरे संस्करण की भव्य शुरुआत हुई। इस उत्सव ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया, जहां हर किसी को मुफ्त प्रवेश दिया और रचनात्मकता एवं संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सेक्स रैकेट के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह दलाल का काम करती थी।
दिल्ली में हुईं वारदातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैला रखी है। केजरीवाल ने कहा लॉरेंस बिश्नोई कौन है, अमित शाह को बताना पड़ेगा। क्या लॉरेंस बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है?
उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को नहीं, गुंडों को रोंके। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज लोग डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। अमित शाह बताएं क्या हो रहा है, क्या आप मानते हैं कि दिल्ली आप से नहीं संभल रही है।
राष्ट्रीय राजधानी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ है। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 11.48 बजे धमाके के संबंध में कॉल आई, जिसके बाद तुरंत मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया।
राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहे 14 दिवसीय 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आखिरी दिन बुधवार को ज्यादातर स्टॉलों पर सामान छूट पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। देश के कोने-कोने से आये कारोबारी अपने उत्पादों को कम कीमतों पर बेच रहे हैं। यहां तक कि कई उत्पादों पर 30 से 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही।
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 28 नवंबर तक का समय दिया। याचिका में दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े कथित धन शोधन मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अपेक्षित मंजूरी की एक प्रति मांगी गई थी।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5 फुट, 5 इंच के व्यक्ति अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से अन्ना हजारे के साथ इस देश में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की थी। 12 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई थी।
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलादर्शन प्रभाग ने अपनी प्रतिष्ठित श्रृंखला ‘मास्टर्स ऑफ हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक’ के अंतर्गत एक आकर्षक संगीत समारोह का आयोजन किया। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपने गहन योगदान के लिए प्रसिद्ध पंडित विद्याधर व्यास ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शाह ने कहा कि अपराध के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है।
आप ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से आप में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनीति करने के बजाय दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को सम्भालने की अपनी जिम्मेदारी निभाए, उनकी नाकामी से दिल्ली अपराध राजधानी बन चुकी है। दिल्ली में गुंडागर्दी करने वालों में कोई भी डर नहीं बचा है; उन्हें लगता है कि, वो खुलेआम अपराध कर सकते और पुलिस कुछ नहीं करेगी।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ़्तरो में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे।
गोपाल राय ने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान हो या फिर बिहार ही क्यों न हो, आज पूरा उत्तर भारत प्रदूषण की मार झेल रहा है और आसमान पर धुँध की एक चादर फैली हुई है। वातावरण में मौजूद प्रदूषित कण बुजुर्गों और बच्चों की सांसों पर भारी पड़ रहा है और उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने और सम-विषम (ऑड-ईवन) जैसे उपायों को लागू करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अति गंभीर’ श्रेणी को पार कर इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। इसके मद्देनजर चिकित्सकों ने इसके स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में चिंता जताई है और आगाह किया है कि जहरीली हवा न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर समूहों को बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का एक्यूआई 484 रहा। एक्यूआई इस मौसम में अब तक का सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे एक्यूआई 441 दर्ज किया गया और शाम सात बजे तक यह बढ़कर 457 पहुंच गया।
कैलाश गहलोत ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपको सबसे पहले एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं।
राजधानी दिल्ली में रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े 10 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रान्च मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धुंध की घनी चादर छायी रही, जिससे दृश्यता कम हो गयी और हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी। एनसीआर में हवा की गुणवत्ता की श्रेणी बहुत खराब बनी हुई है, सुबह 8 बजे तक एक्यूआई 361 तक पहुंच गया।
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार सोमवार, 11 नवंबर को 10,000 बस मार्शलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना को उनकी स्थायी नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजेगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 15 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के स्तर को पार कर गया। वायु प्रदूषण से राजधानी वासियों को अभी कोई राहत नजर नहीं आ रही है। राजधानी के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण स्तर ''गंभीर'' स्तर पर पहुंच जाने से स्वास्थ्य के लिये खतरनाक साबित हो रहा है।
प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लागू न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार और अन्य अधिकारियों से सोमवार को कहा कि वे राजधानी क्षेत्र में पटाखों के इस्तेमाल पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के पर विचार करें।
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड को भी बरामद कर लिया है।आरोपी को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस पूर्णिया आई है।
पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। बताया गया है कि पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी।